Son Of Sardaar 2 vs Dhadak 2 के बीच मृणाल ठाकुर ने ‘धड़क 2’ के लिए किया पोस्ट, लिखा- अविश्वसनीय पल…

Son Of Sardaar 2 vs Dhadak 2: इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में सन ऑफ सरदार और धड़क 2 टकरा रही हैं. इसी बीच दोनों फिल्मों की लीड एक्ट्रेसेज मृणाल ठाकुर और तृप्ति डिमरी ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर दिल से शुभकामनाएं दीं.

Son Of Sardaar 2 vs Dhadak 2: इस शुक्रवार यानी 1 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में टकराने वाली हैं. पहली अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ और दूसरी तृप्ति डिमरी की ‘धड़क 2’. लेकिन जहां आमतौर पर इस तरह क्लैश तनाव का माहौल बना देती है, वहीं इन दोनों फिल्मों की लीड एक्ट्रेसेज मृणाल ठाकुर और तृप्ति डिमरी ने एक-दूसरे को खुलकर शुभकामनाएं देकर सबका दिल जीत लिया.

मृणाल ने दिखाई बड़प्पन, तृप्ति ने दिया प्यारभरा जवाब

मृणाल ठाकुर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर “धड़क 2” का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “यह रिलीज का हफ्ता है और उत्साह वाकई में है!! #TeamSOS2 और #TeamDhadak2 के लिए यह एक अविश्वसनीय पल है, बस 4 दिन बाकी हैं और मैं इसे रोक नहीं पा रही हूं! @siddhantchaturvedi @tripti_dimri और पूरी धड़क 2 टीम को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं.”

इस पर तृप्ति डिमरी ने भी दिल छू लेने वाला जवाब दिया, “आपको और पूरी टीम को रिलीज के लिए शुभकामनाएं! हमारी दोनों फिल्मों को वो सारा प्यार मिले जिसकी वे हकदार हैं.”

सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी इस एनर्जी को आगे बढ़ाया और सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया.

‘सन ऑफ सरदार 2’ के बारे में…

अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म “सन ऑफ सरदार” (2012) का यह सीक्वल एक फैमिली एंटरटेनर और कॉमेडी धमाका है. फिल्म में मृणाल ठाकुर, रवि किशन, संजय मिश्रा, विंदू दारा सिंह, डॉली अहलूवालिया, नीरू बाजवा, चंकी पांडे जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं. इसके निर्देशक विजय कुमार अरोड़ा हैं. यह एक्शन-कॉमेडी फिल्म दुनियाभर में 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

‘धड़क 2’ की नई शुरुआत

शशांक खेतान की रोमांटिक ड्रामा फिल्म “धड़क 2” में तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी एक फ्रेश जोड़ी के रूप में नजर आएंगे. यह फिल्म युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है और इसका म्यूजिक व स्टोरीलाइन काफी चर्चित है.

यह भी पढ़े: Saiyaara Box Office Collection Day 13: 13वें दिन अहान-अनीत की ‘सैयारा’ ब्लॉकबस्टर या फुस्स? जानें अबतक का टोटल कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >