Son of Sardaar 2 से संजय दत्त के बाहर होने पर विंदू दारा सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- रोल फाइनल हो चुका…

Son of Sardaar 2 से क्यों बाहर हुए संजय दत्त? इस सवाल का अब एक्टर विंदू दारा सिंह ने इंटरव्यू में खुलासा किया है. उन्होंने कहा, "रोल फाइनल था, लेकिन वीजा रिजेक्ट होने से नहीं कर पाए शूट."

Son of Sardaar 2: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन हाल ही में ‘रेड 2’ में गंभीर रोल करते नजर आए थे. फिल्म को दर्शकों ने खुद पसंद किया और यह बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई. इसके बाद एक्टर इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म “सन ऑफ सरदार 2” को लेकर जबरदस्त चर्चा में है. हक ही में इसका ट्रेलर जारी हुआ, जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया.

वहीं, कुछ लोग फिल्म के पहले भाग का हिस्सा रहे एक्टर संजय दत्त को लेकर भी सवाल पूछ रहे हैं कि “इस बार वो फिल्म का हिस्सा क्यों नहीं हैं?” जिसपर अब अभिनेता विंदू दारा सिंह ने चुप्पी तोड़ी है. आइए बताते हैं सबकुछ.

संजय दत्त को मिला था रोल, लेकिन…

Zoom को दिए एक इंटरव्यू में विंदू दारा सिंह ने खुलासा किया कि, “संजय दत्त का रोल फाइनल हो चुका था, लेकिन फिल्म की शूटिंग विदेश में होनी थी और उनका वीजा रिजेक्ट हो गया. इसके चलते वह शूटिंग के लिए नहीं आ सके। यह हमारे लिए बड़ा झटका था. इसके बाद मेकर्स को स्क्रिप्ट में बदलाव करना पड़ा और मुझे वह रोल निभाने को मिला.”

इस बयान ने एक बार फिर फैंस के बीच चर्चा तेज कर दी है, खासकर उन लोगों के लिए जो पहले पार्ट में संजय दत्त के रोल को पसंद करते थे.

सन ऑफ सरदार 2 स्टार कास्ट और रिलीज डेट

25 जुलाई, 2025 को रिलीज हो रही सन ऑफ सरदार 2 में अजय देवगन के अलावा मृणाल ठाकुर, रवि किशन, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल, चंकी पांडे, कुब्रा सैत, विंदू दारा सिंह, मुकुल देव, शरत सक्सेना, अश्विनी कालसेकर, रोशनी वालिया और साहिल मेहता जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.

यह भी पढ़े: Son Of Sardaar 2 Trailer X Review: अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ का ट्रेलर रिलीज के साथ ही एक्स पर छाया, फैंस बोले- जबरदस्ती का सीक्वल…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >