Son of Sardaar 2 में सरदार का रोल करने पर रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- पूरा नार्थ मुझे इस नए रूप…

Son of Sardaar 2: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ 25 जुलाई को रिलीज हो रही है. फिल्म में रवि किशन पहली बार सरदार के रोल में दिखेंगे. ऐसे में जानें अपने किरदार को लेकर क्या बोले रवि किशन.

Son of Sardaar 2: अजय देवगन की 2025 की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ 25 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए तैयार है. इस बार फिल्म में जबरदस्त स्टारकास्ट नजर आएगी, जिसमें मृणाल ठाकुर, संजय मिश्रा, रवि किशन, दीपक डोबरियाल, चंकी पांडे, कुब्रा सैत, विंदू दारा सिंह, मुकुल देव, शरत सक्सेना, अश्विनी कालसेकर, रोशनी वालिया और साहिल मेहता जैसे नाम शामिल हैं.

हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया जिसे दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में हैं रवि किशन, जो पहली बार सरदार के किरदार में नजर आने वाले हैं. एक्टर ने इसी इवेंट में अपने किरदार पर खुलकर बात की है.

“गोरखपुर में बड़ा सरदार समाज है”

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान रवि किशन ने बताया कि उन्होंने अब तक कई किरदार निभाए हैं, लेकिन सरदार का किरदार पहली बार कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “बिहार-यूपी में सरदार समाज की अच्छी खासी मौजूदगी है. मेरी लोकसभा सीट गोरखपुर में ही लगभग 20-25 हजार से ज्यादा लोग इस समाज से जुड़े हैं. ऐसे में पूरा नार्थ मुझे इस नए रूप में देखने को लेकर काफी उत्साहित हैं.”

रवि किशन ने आगे बताया कि यह किरदार पहले संजय दत्त को ऑफर हुआ था, लेकिन किसी कारणवश वह नहीं कर सके. इसपर उन्होंने कहा, “संजू बाबा तो कल्ट हैं. लेकिन अजय सर ने मुझ पर विश्वास जताया और कहा, ‘तू कर लेगा रवि.’ यही भरोसा मेरे लिए बड़ी बात है.”

सन ऑफ सरदार 2 के बारे में…

‘सन ऑफ सरदार 2’ एक हल्की-फुल्की फैमिली एंटरटेनर फिल्म है जिसमें हास्य, एक्शन और इमोशन का मिक्स मिलेगा. यह फिल्म 2012 की हिट फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ की अगली कड़ी है जिसमें अजय और सोनाक्षी की जोड़ी थी. इस बार नई स्टारकास्ट और नए ट्विस्ट के साथ अजय देवगन कॉमेडी के फुल फॉर्म में नजर आएंगे. ‘सन ऑफ सरदार 2’ 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़े: Leo में संजय दत्त का रोल बेकार करने वाले बयान पर लोकेश कनगराज ने दिया रिएक्शन, कहा- मैं कोई जीनियस…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >