Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 13: अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ 13वें हिट या फुस्स? जानें अबतक का कलेक्शन

Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 13: सन ऑफ सरदार 2 ने 13वें दिन तक 50 करोड़ का भी आंकड़ा पार नहीं किया और अब इसे जल्द ही वॉर 2 और कुली जैसी दो बड़ी फिल्मों से टक्कर मिलने वाली है. ऐसे में आइए बताते हैं इसका अबतक का टोटल कलेक्शन.

Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 13: अजय देवगन स्टारर ‘सन ऑफ सरदार 2’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई. एक तरफ जहां फिल्म के ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही. रवि किशन, मृणाल ठाकुर, नीरू बाजवा, दीपक डोबरियाल, चंकी पांडे और संजय मिश्रा जैसे दमदार कलाकारों के बावजूद फिल्म का कलेक्शन लगातार गिरता गया और फिल्म 12 दिन बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा छू नहीं पाई है. ऐसे में आइए 13वें दिन के कलेक्शन पर नजर डालते हैं.

सन ऑफ सरदार डे 13 कलेक्शन

Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 13वें दिन सिर्फ 0.01 करोड़ रुपये कमाए, जिसके बाद इसका अब तक कुल कलेक्शन 44.39 करोड़ रुपये हो चुका है.

वहीं, कल यानी 14 अगस्त को रजनीकांत की ‘कुली’ और ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ जैसी बड़ी फिल्मों की रिलीज के बाद ‘सन ऑफ सरदार 2’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर बने रहना और मुश्किल हो जाएगा.

सन ऑफ सरदार 2 का टोटल कलेक्शन

DayCollection (₹ Crore)
Day 17.25
Day 27.50
Day 39.64
Day 42.50
Day 52.76
Day 61.64
Day 71.42
Day 81.25
Day 94.00
Day 103.75
Day 111.10
Day 121.28
Day 130.01
Total Collection44.39

यह भी पढ़े: Coolie vs War 2 Box Office: रजनीकांत की ‘कुली’ ने ऋतिक की ‘वॉर 2’ को रिलीज से पहले दी पटखनी, ट्रेड एक्सपर्ट्स ने खोली पोल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >