Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की फिल्म ने ओपनिंग डे पर गाड़े झंडे या औंधे मुंह गिरी, जानें हिट या फ्लॉप

Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने पहले दिन कितनी कमाई की? जानिए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सुनील शेट्टी का फनी रिव्यू और फिल्म को मिलने वाली टक्कर का पूरी लिस्ट.

Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की मच अवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में एक बार फिर अजय जस्सी के किरदार में नजर आ रहे हैं. उनके साथ फिल्म में मृणाल ठाकुर, रवि किशन और संजय मिश्रा जैसे कई कलाकार शामिल हैं. ऐसे में अब जब फिल्म रिलीज हो चुकी है, तो फैंस के मन में सवाल है कि इसने पहले दिन झंडे गाड़े या औंधे मुंह गिर गई है. आइए बताते हैं इसका ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.

सन ऑफ सरदार 2 के पहले दिन की कमाई कितनी रही?

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने सुबह 10 बजे तक सिर्फ 0.11 करोड़ रुपये की कमाई की थी. हालांकि, यह केवल शुरुआती अनुमान हैं और शाम तक आंकड़े में बड़ा बदलाव हो सकता है.

फिल्म को मिली रही जबरदस्त टक्कर

‘सन ऑफ सरदार 2’ आज अकेले सिनेमाघरों में नहीं रिलीज हुई, बल्कि इसके साथ तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक-ड्रामा ‘धड़क 2’ आई है. दोनों ही फिल्मों का बज काफी वक्त से दर्शकों में बना हुआ था. ऐसे में वीकेंड कलेक्शन से कौन हिट हुई या कौन फ्लॉप, पता चल जायेगा. इसके अलावा इन दिनों थिएटर्स में न्यू कमर्स अहान पांडे और अनीत पड्डा की ब्लॉकबस्टर ‘सैयारा’ भी है, जो पहले से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. 60 करोड़ के बजट पर बनी यह फिल्म 4 गुना ज्यादा कमाई कर चुकी है.

अब इन दोनों फिल्मों की मजबूत मौजूदगी के चलते ‘सन ऑफ सरदार 2’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर जगह बनाना आसान नहीं है.

सुनील शेट्टी ने किया फिल्म का रिव्यू

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने अजय देवगन और अपने बेटे अहान शेट्टी के साथ फिल्म देखने के बाद X (Twitter) पर लिखा, “दुनिया में इतनी सारी जगहों में से… ये पागलपन तो लंदन में ही हुआ. जस्सी, अजय और अहान के साथ सन ऑफ सरदार 2 देखी. यार, क्या जबरदस्त हंसी का धमाका था. अजय … वो जो आपने किया, हाहाहा… कमाल था. बहुत कम फिल्में होती हैं जो हर पीढ़ी को एक साथ इतना हंसा दें.”

यह भी पढ़े: Son of Sardaar 2 Review Hit Or Flop: फुस्स या सुपरहिट? ‘सन ऑफ सरदार 2’ देखकर जनता ने दिया अपना फैसला, रिएक्शन कर देगा हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >