Sky Force Box Office Day 4: मंडे टेस्ट में अक्षय कुमार की स्काई फोर्स पास हुई या फेल, जानें टोटल कलेक्शन

Sky Force Box Office Day 3: अक्षय कुमार की स्काई फोर्स सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. आइये जानते हैं फिल्म मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास.

Sky Force Box Office Day 4: अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की एरियल एक्शन फिल्म स्काई फोर्स 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और वीकेंड में भी जलवा बरकरार रखा. मूवी में सारा अली खान और निमरत कौर भी प्रमुख भूमिका निभा रही हैं. आइये जानते हैं मंडे टेस्ट में यह फेल हुई या पास.

स्काई फोर्स ने कमाए इतने करोड़

संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर की ओर से निर्देशित स्काई फोर्स ने ओपनिंग डे पर जहां 12.25 करोड़ की कमाई की. दूसरे दिन इसने 22 करोड़, तीसरे दिन 28 करोड़ का कलेक्शन किया. अब 27 जनवरी यानी सोमवार को फिल्म ने 6.25 करोड़ कमाए हैं. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 68.50 करोड़ हो गया है.

स्काई फोर्स का कलेक्शन

  • Sky Force Box Office Collection Day 1- 12.25 करोड़
  • Sky Force Box Office Collection Day 2- 22 करोड़
  • Sky Force Box Office Collection Day 3- 28 करोड़
  • Sky Force Box Office Collection Day 4- 6.25 करोड़

Sky Force Total Collection- 68.50 करोड़

क्या है स्काई फोर्स की कहानी

अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी की ओर से निर्देशित, स्काई फोर्स 1965 के भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध में पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस हमले पर आधारित है. इसमें अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया के अलावा सारा अली खान और शरद केलकर भी प्रमुख भूमिका में हैं. इसमें निम्रत कौर का कैमियो भी शामिल है.

यह भी पढ़ें- Sky Force Box Office Collection Day 3: रविवार को अक्षय कुमार की स्काई फोर्स हिट हुई या फ्लॉप? जानें तीसरे दिन कितनी हुई कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >