Sitaare Zameen Par Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड आमिर खान की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, कमाई देख लगेगा झटका

Sitaare Zameen Par Worldwide Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा स्टारर सितारे जमीन पर बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली. स्पोर्ट्स ड्रामा 2018 की स्पेनिश फिल्म ‘कैंपियोन्स’ की ऑफिशियल रीमेक है. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड मूवी ने अब तक कितने करोड़ कमाए.

Sitaare Zameen Par Worldwide Box Office Collection: आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म ने ब्लॉकबस्टर ओपनिंग करते हुए डबल डिजिट में नोट छापे. वीकेंड में स्पोर्ट्स ड्रामा ने धुआंधार कमाई करना जारी रखा. वहीं वीकेंड में इसका कलेक्शन थोड़ा स्लो हुआ, लेकिन जुबानी तारीफ की वजह से दर्शक इसे देखने आए. वर्ल्डवाइड मूवी ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. आइये जानते हैं अब तक दुनियाभर में इसकी कमाई कितनी रही.

सितारे जमीन पर ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान की फिल्म ने दुनियाभर में 123 करोड़ की कमाई की. वहीं 5 दिनों में भारत में इसका कलेक्शन 75.15 करोड़ रहा. वहीं मंगलवार, 24 जून, 2025 को कुल मिलाकर 18.87 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी मिली. मुंबई, दिल्ली और पुणे जैसे शहरों में इसके कलेक्शन सबसे ज्यादा है. बॉक्स ऑफिस पर सितारे जमीन पर को धनुष की कुबेर और अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 से कड़ी टक्कर मिल रही है.

सितारे जमीन पर

आर.एस. प्रसन्ना की ओर से निर्देशित और स्पेनिश फिल्म कैम्पियोन्स पर आधारित, सितारे जमीन पर में दस न्यूरोडाइवर्जेंट कलाकार हैं, जिसमें अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर शामिल है. फिल्म में जेनेलिया देशमुख, डॉली अहलूवालिया और बृजेंद्र काला भी हैं. 20 जून को रिलीज हुई फिल्म अब सनी देओल की ‘जाट’ के लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पार करने के काफी करीब है. हालांकि, इस शुक्रवार को मूवी को काजोल की सुपरनैचुरल थ्रिलर ‘मां’ और साउथ स्टार विष्णु मांचू की ‘कन्नप्पा’ से कड़ी टक्कर मिलेगी.

यह भी पढ़ें- The Great Indian Kapil Show: एक एपिसोड के लिए कपिल शर्मा चार्ज कर रहे 5 करोड़, सीजन की कमाई जान लगेगा झटका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >