Sitaare Zameen Par के प्रीमियर में सलमान के बॉडीगार्ड ने आमिर खान के बेटे संग कर डाली ऐसी हरकत, लोग बोले- हद है…

Sitaare Zameen Par के प्रीमियर में सलमान खान कड़ी सिक्योरिटी में पहुंचे. इस बीच इवेंट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें गार्ड्स आमिर खान के बड़े बेटे जुनैद को पिछते हटाते नजर आ रहे हैं.

Sitaare Zameen Par: 20 जून को रिलीज हुई आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का प्रीमियर बॉलीवुड के लिए एक खास शाम बन गया. जहां कई सितारे इस मौके पर शामिल हुए, वहीं सलमान खान की मौजूदगी ने सबका ध्यान खींचा. मालूम है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल रही धमकियों के बाद सलमान बहुत कम ही पब्लिक इवेंट्स में दिखाई देते हैं. लेकिन आमिर के इस खास मौके पर वह ना सिर्फ पहुंचे, बल्कि रेड कार्पेट पर आमिर के साथ मस्ती करते और पोज देते नजर आए. हालांकि, अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें सलमान खान की टाइट सिक्योरिटी आमिर खान के बेटे जुनैद खान को भी पीछे कर देती है.

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जुनैद, सलमान से बात करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सलमान अपने गार्ड्स के बीच तेजी से आगे बढ़ जाते हैं. ऐसा मालूम होता है कि उन्हें जुनैद की मौजूदगी का पता ही नहीं चलता. अब इस वीडियो के सामने आने के बाद जहां कुछ लोग आलोचना कर रहे हैं. तो वहीं, कुछ का कहना है कि भाईजान की सिक्योरिटी सबसे ज्यादा मायने रखती है.

यह भी पढ़े: Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 1: आमिर खान की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, कमाई देख लगेगा झटका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >