Sitaare Zameen Par Review: सुधा मूर्ति ने आमिर खान की फिल्म का किया रिव्यू, बोली- आप समझते हैं कि जीवन…

Sitaare Zameen Par Review: आमिर खान और जेनेलिया देशमुख की मोस्ट अवेटेड फिल्म सितारे जमीन पर सिनेमाघरों में 20 जून को दस्तक देने के लिए तैयार है. हाल ही में मूवी की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. जिसे समाजसेवी सुधा मूर्ति ने अटेंड किया. अब उन्होंने मूवी का रिव्यू शेयर किया.

Sitaare Zameen Par Review: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्सनिस्ट आमिर खान और जेनेलिया देशमुख स्टारर ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म को लेकर दर्शकों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है. अब लेखिका औ��� समाजसेवी सुधा मूर्ति ने एक स्पेशनल स्क्रीनिंग में मूवी देखी और अपना रिव्यू शेयर किया. उन्होंने आमिर की फिल्म को ‘आंख खोलने वाली’ बताया और कहा कि यह काफी बदलाव ला सकती है.

सुधा मूर्ति ने सितारे जमीन पर का किया रिव्यू

आमिर खान प्रोडक्शंस की ओर से इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में सुधा मूर्ति फिल्म देखने के बाद सितारे जमीन पर की तारीफ करती नजर आ रही हैं. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह एक आई ओपनर फिल्म है, क्योंकि बहुत से लोग ऐसे बच्चों को नहीं समझते जिन्हें हम ‘सामान्य नहीं’ कहते हैं, लेकिन यह बहुत ही खूबसूरत फिल्म है, जहां आप समझते हैं कि वे बहुत संवेदनशील हैं, उनका दिल साफ है और वे हमेशा मुस्कुराते रहते हैं, क्योंकि वे जीवन के प्रति अपने दृष्टिकोण में बहुत शुद्ध हैं.”

समाज में बदलाव ला सकती है सितारे जमीन पर

उन्होंने आगे कहा, “ये फिल्म एक सबक देकर जाएगी कि इन लोगों से सीखने के लिए बहुत कुछ है. मैं यकीन के साथ कह सकती हूं कि यह फिल्म बहुत सारे बदलाव ला सकती है. हमें उन्हें अपने सामान्य सिस्टम में शामिल करना चाहिए और उन्हें सामान्य तरीके से पुनर्वासित करने का प्रयास करना चाहिए. आमिर खान की एक बेहतरीन फिल्म देखने के लिए इतने बढ़िया अवसर के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.”

सितारे जमीन पर के बारे में

साल 2007 की मास्टरपीस तारे जमीन पर की सीक्वल, सितारे जमीन पर में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख हैं और इसमें 10 न्यूरोडाइवर्जेंट अभिनेताओं की कास्ट है. आरएस प्रसन्ना की ओर से निर्देशित यह फिल्म न्यूरोडाइवर्जेंट व्यक्तियों की कहानियों पर प्रकाश डालती है. कलाकारों की टोली में अरौश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Housefull 5 Box Office Collection Day 5: पांचवें दिन अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 हिट हुई या फ्लॉप, जानें कितना किया कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >