Sitaare Zameen Par: जावेद अख्तर ने आमिर खान की फिल्म का किया रिव्यू, बोले- थियेटर्स से बाहर निकलने…

Sitaare Zameen Par: आमिर खान और जेनेलिया देशमुख स्टारर सितारे जमीन पर थियेटर्स में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी अच्छे रिव्यू दिए. यही वजह है कि इसे मस्ट वॉच कहा जा रहा है. इसने ओपनिंग डे पर भी काफी अच्छा कलेक्शन किया. अब जावेद अख्तर ने सितारे जमीन पर का रिव्यू किया है.

Sitaare Zameen Par: आमिर खान, जिन्हें आखिरी बार साल 2022 में रिलीज हुई लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था, तीन साल के बाद बड़े पर्दे पर वापस आ गए हैं. उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म सितारे जमीन पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इसे दर्शकों से काफी अच्छे रिव्यू मिले. यही वजह है कि मूवी ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई करते हुए 8 करोड़ का कलेक्शन किया. आरएस प्रसन्ना की ओर से निर्देशित मूवी में जेनेलिया देशमुख भी मुख्य भूमिका में हैं. दिलचस्प बात यह है कि फिल्म 2007 में रिलीज हुई तारे जमीन पर का सीक्वल है. इसी बीच जावेद अख्तर ने मूवी का रिव्यू किया.

जावेद अख्तर ने सितारे जमीन पर का किया रिव्यू

गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर सितारे जमीन पर के स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे थे. यहां उन्होंने शाहरुख खान, सलमान और आमिल संग मूवी देखी और काफी खुश हुए. उन्होंने इसका रिव्यू करते हुए कहा, ”सितारे जमीन पर बहुत बहुत अच्छी फिल्म है… मुझे यह दिल तक छू गया और थियेटर्स से बाहर निकलने तक मेरे आंखों में आंसू है.”

इन स्टार्स ने किया रिव्यू

जूही चावला को भी मूवी काफी पसंद आई. यही वजह है कि उन्होंने भी आमिर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इसमें अपनी खुद की सभी फिल्मों को मात दे दी है. रिया चक्रवर्ती ने लिखा, ”मेरा दिल भरा हुआ है. यह काफी अच्छी फिल्म है.. बिल्कुल भी मिस न करें. पूरे स्टारकास्ट ने काफी अच्छा परफॉर्म किया है. जेनेलिया सारे फ्रेम में चमकती हैं.”

सितारे जमीन पर के बारे में

सितारे जमीन पर, जो 2018 की स्पेनिश फिल्म चैंपियंस की ऑफिशियल रीमेक है. इसमें आमिर खान ने पहली बार जेनेलिया संग ऑनस्क्रीन स्पेस शेयर किया है. कहानी एक निलंबित बास्केटबॉल कोच के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अपकमिंग बास्केटबॉल टूर्नामेंट के लिए विकलांग खिलाड़ियों की एक टीम को प्रशिक्षित करके एक सामुदायिक सेवा पूरी करनी है.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: हंसते-हंसते रुला गए ‘तारक मेहता’ के ये 3 सितारे, कैंसर और हार्ट अटैक ने छीने शो के ये चेहरे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >