Sitaare Zameen Par: आमिर खान की फिल्म के ब्लॉकबस्टर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर जावेद अख्तर ने ऐसे किया रिएक्ट

Sitaare Zameen Par: सितारे जमीन पर ने 20 जून को रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं. फिल्म ने पहले वीकेंड में शानदार 59.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. आमिर खान की इस स्पोर्ट्स ड्रामा को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला जावेद अख्तर ने फिल्म के कलेक्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Sitaare Zameen Par: आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर 20 जून को रिलीज हुई और रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है. रिलीज के पहले वीकेंड में जबरदस्त कलेक्शन किया है. फिल्म की कहानी ने दर्शकों के दिलों को छू लिया. मूवी को लेकर काजोल, सनी देओल, जूही चावला, रितेश देशमुख जैसे स्टार्स ने अच्छी बातें कही हैं. स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ने अब तक कुल 59.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म की दमदार ओपनिंग और पॉजिटिव रिस्पॉन्स को देखते हुए दिग्गज गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने भी प्रतिक्रिया दी है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है.

सितारे जमीन पर के कलेक्शन पर जावेद अख्तर का रिएक्शन

जावेद अख्तर ने आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर अपने एक्स पर लिखा, “ये जानकर बहुत खुशी हुई कि ‘सितारे जमीन पर’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त छलांग लगाई है. कौन कहता है कि अच्छी फिल्मों को देखने वाला कोई नहीं होता? आमिर खान और उनकी टीम को ढेर सारी बधाई.” जावेद अख्तर ने फिल्म का रिव्यू करते हुए इसकी काफी तारीफ की थी.

सितारे जमीन पर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने भारत में अपने पहले शुक्रवार को 10.7 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. पहले वीकेंड पर फिल्म की कमाई में अच्छी बढ़त देखने को मिली. शनिवार को मूवी ने 20.2 करोड़ रुपये जुटाए. वहीं, शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक रविवार यानी तीसरे दिन फिल्म ने करीब 29 करोड़ रुपये की कमाई की है. टोटल कलेक्शन अब तक मूवी का 59.90 करोड़ रुपये हो गया है. जबकि दुनियाभर में मूवी ने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

  • Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 1- 10.7 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 2- 21.7 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 3- 29 करोड़ रुपये

नेट कलेक्शन- 59.90 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें–  Top 10 Hindi Biggest Openers of 2025: ओपनिंग डे का सिंहासन छावा के नाम, सितारे जमीन पर और जाट रह गई हांफती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >