Sitaare Zameen Par First Review: ब्लॉकबस्टर या फुस्स, आमिर खान की फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने, मिले इतने स्टार्स

Sitaare Zameen Par First Review: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान 3 साल बाद फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार है. उनकी फिल्म सितारे जमीन पर 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसका पहला रिव्यू सामने आ चुका है. टिकट लेने से पहले जरूर जानें कहानी में कितना दम है.

Sitaare Zameen Par First Review: आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर 20 जून को रिलीज होने जा रही है. यह फिल्म काफी चर्चा में है, क्योंकि इसमें ऑटिज्म और डाउन सिंड्रोम जैसी बौद्धिक अक्षमताओं जैसे विषयों को छुआ गया है. मूवी की कहानी एक गुस्सैल कोच के बारे में है, जिसे नशे में धुत होने के बाद न्यूरोडाइवर्जेंट वयस्कों को प्रशिक्षित करने का काम सौंपा गया है. आमिर खान को परफेक्शनिस्ट कहा जाता है और उन्होंने अक्सर ऐसी फिल्में बनाई हैं, जो एक मजबूत संदेश देती है. मूवी का पहला रिव्यू सामने आ गया है. आइये जानते हैं ये फ्लॉप होगी या हिट.

सितारे जमीन पर का फर्स्ट रिव्यू आया सामने

अभिनेता और क्रिटिक्स कुलदीप गांधीवी ने आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का रिव्यू किया. जिसमें उन्होंने फिल्म को स्टैंडिंग-ओवेशन के लायक कहा. उन्होंने कहा, “पूरी तरह से स्टैंडिंग ओवेशन फिल्म.. इस फिल्म को देखने के बाद आप रोएंगे, हंसेंगे और बेहद खुश होंगे.. यह स्पेनिश फिल्म चैंपियंस की रीमेक है, लेकिन इसे जिस तरह से पेश किया गया है वह बेहतरीन है.. मैं इस फिल्म में खूब रोया और हंसा और इस फिल्म को देखने के बाद मुझे अपने दिल में शांति मिली.”

इन लोगों ने की थी फिल्म की तारीफ

आमिर खान तीन साल बाद ‘सितारे जमीन पर’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. उनकी पिछली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी. मूवी को काफी आलोचनाओं और बहिष्कार के कारण नुकसान उठाना पड़ा था. इससे पहले सुधा मूर्ति, जावेद अख्तर, रजत शर्मा जैसे जानी-मानी हस्तियों ने मूवी का रिव्यू किया था और इसकी जमकर तारीफ की.

यह भी पढ़ें- Sunjay Kapur Educational Qualification: सिर्फ बिजनेस ही नहीं, पढ़ाई में भी नंबर 1 थे संजय कपूर, देखें हाई-क्वालिफाइड डिग्रियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >