Sitaare Zameen Par OTT Release: आमिर-जेनेलिया की सुपरहिट स्पोर्ट्स ड्रामा डिजिटल डेब्यू को तैयार, जानें कब और कहां देखें 250 करोड़ी फिल्म

Sitaare Zameen Par OTT Release: आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा की ‘सितारे जमीन पर’ अपने डिजिटल डेब्यू के अब तैयार है. जानिए फिल्म की डिजिटल रिलीज डिटेल्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की पूरी जानकारी.

Sitaare Zameen Par OTT Release: आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा की इमोशनल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया था. फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई की, बल्कि दर्शकों और क्रिटिक्स से भी खूब सराहना पाई. अब फिल्म डिजिटल रिलीज के लिए तैयार है, लेकिन एक ट्विस्ट के साथ. ऐसे में अगर आप भी इसे देखने के लिए एक्साइटेड हैं तो आइए आपको देते हैं पूरी डिटेल.

कब और कहां देखें सितारे जमीन पर?

सितारे जमीन पर फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नहीं, बल्कि 1 अगस्त 2025 से यूट्यूब पर ग्लोबल स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी. आमिर खान प्रोडक्शंस की ओर से निर्मित और आरएस प्रसन्ना की निर्देशित इस फिल्म को PVR Inox Pictures ने वितरित किया है. आमिर खान ने खुद इस अनोखे डिजिटल कदम का ऐलान किया है.

उन्होंने कहा कि “फिल्म को यूट्यूब पर लाने का मकसद इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है.” भारत में यह फिल्म 100 रुपए की कीमत पर मिलेगी, जबकि अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी, सिंगापुर, स्पेन समेत 38 देशों में यह लोकल प्राइसिंग के साथ उपलब्ध होगी.

फिल्म के बारे में…

यह फिल्म 2007 में आई आइकॉनिक फिल्म ‘तारे जमीन पर’ की स्पिरिचुअल सीक्वल है. फिल्म में 10 इंटेलेक्चुअल डिसएबिलिटी से जूझ रहे कलाकारों को शामिल किया गया है और यह समावेशिता, आत्म-सम्मान और खेल भावना का खूबसूरत मेल है.

सितारे जमीन पर का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 90 करोड़ के बजट पर फिल्म ने 165 करोड़ की कमाई की. वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 267.09 करोड़ का कलेक्शन किया था.

यह भी पढ़े: Ahaan Panday Fees in Saiyaara: ‘गुप्त’ के डायरेक्टर का अहान पांडे की फीस को लेकर बड़ा दावा, कहा- 100 करोड़ मिलने चाहिए…

यह भी पढ़े: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: क्या टॉक्सिसिटी की वजह से दिशा वकानी ने छोड़ा शो? जेनिफर मिस्त्री बोलीं- नैचुरली सब चेंज…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >