Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 6: कमाई में ब्रेक? जानें 6वें दिन कितनी कमजोर पड़ी आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 6: आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने 6वें दिन धीमी शुरुआत की है. फिल्म ने अब तक भारत में लगभग 75 करोड़ और वर्ल्डवाइड 110 करोड़ का बिजनेस किया है. जानिए 6वें दिन का कलेक्शन रिपोर्ट.

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना चुके हैं. उनकी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने जहां शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की, वहीं अब छठे दिन इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी होती दिख रही है. ऐसे में आइए बताते हैं फिल्म का पूरा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

पहले 5 दिन में शानदार कलेक्शन

20 जून को रिलीज हुई इस इमोशनल स्पोर्ट्स ड्रामा ने पहले ही दिन 10.7 करोड़ रुपये की कमाई के साथ मजबूत शुरुआत की थी. दूसरे दिन इसमें जबरदस्त उछाल आया और फिल्म ने 21.7 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. तीसरे दिन रविवार को इसने अपने अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन 27.25 करोड़ रुपये किया. चौथे दिन यानी सोमवार को कलेक्शन थोड़ा गिरा लेकिन फिर भी फिल्म ने 8.88 करोड़ रुपये की ठीक-ठाक कमाई की. वहीं, पांचवें दिन फिल्म ने 8.12 करोड़ की कमाई दर्ज की.

6वें दिन की कमाई में गिरावट

Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने छठे दिन केवल 0.02 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो अब तक का सबसे कम आंकड़ा है. हालांकि, यह अनुमान सुबह के शोज के आधार पर लगाया गया है, और दिन के अंत तक इसमें थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है. फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन
भारत में 74.79 करोड़ रहा. वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 110 करोड़ तक पंहुचा है.

राष्ट्रपति भवन में हुई स्पेशल स्क्रीनिंग

फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए हाल ही में ‘सितारे जमीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए राष्ट्रपति भवन में की गई, जहां आमिर खान खुद मौजूद थे. इस मौके पर फिल्म की टीम ने कला के सामाजिक प्रभाव पर भी बातचीत की.

फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी

फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख और कई नए चेहरे नजर आ रहे हैं जैसे अरौश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली और सिमरन मंगेशकर. आमिर फिल्म में एक बास्केटबॉल कोच की भूमिका में हैं, जो न्यूरोडाइवर्जेंट बच्चों को ट्रेनिंग देते हैं.

यह भी पढ़े: Box Office Report: सितारे जमीन पर की कमाई का तूफान जारी, कुबेर और हाउसफुल 5 का हाल जानें मंगलवार की रिपोर्ट में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >