Sitaare Zameen Par की ब्लॉकबस्टर सफलता पर तुम्बाड एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अपने स्टारडम के बजाय…

Sitaare Zameen Par: तुम्बाड फेम सोहम शाह ने नई रिलीज फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि आमिर खान सिर्फ स्टारडम नहीं, बल्कि कहानी को प्राथमिकता देते हैं.

Sitaare Zameen Par: आमिर खान की नई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया है, बल्कि इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारों का दिल भी जीत लिया है. दर्शकों से लेकर समीक्षकों तक, हर कोई इस फिल्म की कहानी और आमिर के प्रदर्शन की तारीफ कर रहा है. अब ‘तुम्बाड’ फेम एक्टर सोहम शाह भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए आमिर खान के लिए एक दिल छू लेने वाला मैसेज शेयर किया है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

‘आमिर सिर्फ स्टार नहीं, कहानीकार भी हैं’

फिल्म देखने के बाद सोहम शाह ने लिखा, “आमिर सर इस देश के अब तक के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं, फिर भी उन्होंने सिर्फ अपने स्टारडम के बजाय कहानियों को आगे बढ़ाना चुना है.” उन्होंने आगे कहा, “‘सितारे जमीन पर’ की सफलता ने एक फिल्म निर्माता के तौर पर मुझमें बहुत उम्मीद जगाई. यह याद दिलाता है कि दिल से लिखी गई कहानियां मायने रखती हैं. शुक्रिया आमिर खान, हमें सार्थक सिनेमा में विश्वास करने के लिए प्रेरित करने के लिए.”

सोहम का यह रिएक्शन दर्शाता है कि ‘सितारे जमीन पर’ न केवल एक मनोरंजन फिल्म है, बल्कि भावनात्मक और सिनेमाई गहराई से भी भरपूर है.

फिल्म की कहानी और आमिर का किरदार

फिल्म में आमिर खान ने गुलशन नाम के एक बास्केटबॉल कोच की भूमिका निभाई है, जिसे एक न्यूरोडाइवर्जेंट युवाओं की टीम को ट्रेनिंग देने की सजा मिलती है. यह फिल्म ‘तारे जमीन पर’ की आध्यात्मिक सीक्वल मानी जा रही है और यह स्पेनिश फिल्म ‘चैंपियंस’ की आधिकारिक रीमेक है. अबतक इसने बॉक्स ऑफिस पर 64.69 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया और जल्द ही यह 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली है.

यह भी पढ़े: Housefull 5 Box Office Collection Day 19: तीसरे हफ्ते में फिसली ‘हाउसफुल 5’, अक्षय कुमार की फिल्म हिट या फुस्स, जानें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >