Sitaare Zameen Par के ट्रेलर को देख बौखलाए KRK, आमिर खान से बोले- टिंगू पागल हो चुका...

Sitaare Zameen Par के ट्रेलर पर फिल्म क्रिटिक 'केआरके' ने तंज कसा है और इसे 'वाहियात' बताया है. इसके बाद फैंस ने उन्हें जमकर लताड़ा है. जानिए क्या है ट्रेलर रिव्यू.

Sitaare Zameen Par Trailer Review: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया है. फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. जहां ज्यादातर लोगों को ट्रेलर पसंद आया है, वहीं, फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान (केआरके) ने इसे पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही उन्होंने इसे घटिया और सड़ा हुआ तक कह डाला है.

‘क्या टॉप क्लास वाहियात…’

केआरके ने सोशल मीडिया पर ‘सितारे जमीन पर’ का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘क्या टॉप क्लास वाहियात, घटिया, सड़ा हुआ ट्रेलर है सितारे जमीन पर का. मैंने बहुत पहले कह दिया था कि टिंगू पागल (आमिर खान) हो चुका है.’ अब उनके इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने रिएक्ट किया और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है. एक यूजर ने लिखा, “ये फिल्म फिर भी तुम्हारे करियर से बेहतर है.” वहीं दूसरे ने कहा, “तुम खुद फ्लॉप हो और आमिर खान जैसे मेगास्टार का मजाक उड़ा रहे हो.” कुछ यूजर्स ने यह भी लिखा, ‘ट्रेलर अच्छा है, केआरके तुम अपना इलाज करवाओ.’

आमिर खान का वर्क फ्रंट

‘सितारे जमीन पर’ के अलावा आमिर खान फिलहाल कुछ और प्रोजेक्ट्स पर भी विचार कर रहे हैं. हालांकि, उन्होंने अभी तक अपनी अगली फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. बताया जा रहा है कि आमिर अब कंटेंट-ड्रिवन फिल्मों पर ज्यादा ध्यान देना चाहते हैं और प्रोडक्शन हाउस “Aamir Khan Productions” के बैनर तले नई कहानियों पर काम कर रहे हैं, जिनमें से एक सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ भी शामिल है.

यह भी पढ़े: Sitaare Zameen Par Trailer X Review: आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ हिट या फ्लॉप? ट्रेलर पर फैंस का फाड़ू रिएक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >