Singham Again X Review: अजय देवगन की फिल्म को दर्शकों ने बताया मास्टरपीस, चुलबुल पांडे की दबंगई पर खूब बजी तालियां

सिंघम अगेन में अजय देवगन, बाजीराव सिंघम के किरदार में फिर से दर्शकों को एंटरटेन कर वापस आ गए. मूवी में रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, करीना कपूर खान मुख्य किरदार निभा रहे हैं. फिल्म का रिव्यू आने लगा है.

Singham Again X Review: फाइनली रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित सिंघम अगेन सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फ्रैंचाइजी के पहले दोनों मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. अब एक बार फिर से अजय देवगन, बाजीराव सिंघम बनकर लौट गए है. पुलिस यूनिवर्स में सूर्यवंशी और सिम्बा के किरदार को सिंघम अगेन में अक्षय कुमार और रणवीर सिंह दोहराते दिखे. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर रिव्यूज आने लगे हैं. आपको बताते हैं पब्लिक फिल्म के बारे में क्या कह रही है.

फिल्म सिंघम अगेन का आया रिव्यू

रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन का थीम रामायण पर बेस्ड है, जिसमें अर्जुन कपूर का विलेन लुक दर्शकों के होश उड़ जाएंगे. एक्स पर फिल्म का रिव्यू करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, “यह फिल्म एक बेहतरीन सिनेमैटिक मास्टरपीस बनने जा रही है. एक अन्य यूजर ने तीन शब्द में रिव्यू करते हुए लिखा, मल्टीस्टारर दिवाली ब्लॉकबस्टर. एक यूजर ने लिखा, सिंघम अगेन न केवल अपनी व्यापक अपील की जड़ों के प्रति सच्ची है, बल्कि एक आकर्षक प्लॉट के साथ एक परिचित पुलिस ड्रामा को एक पौराणिक सार के साथ जोड़ती है जो फ्रैंचाइजी को नई ऊंचाइयों पर ले जाती है.

छा गए सलमान खान

सिंघम अगेन में सलमान खान के कैमियो रोल को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित थे. एक यूजर ने लिखा, “फिल्म में कई सारे ट्विस्ट और टर्न है. एक्शन सीक्वेंस और पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए ये मूवी जरुर देखनी चाहिए. मेगास्टार सलमान खान के 3 मिनट कैमियो पर खूब सारी सीटियां बजी. चुलबुल पांडे ने कैमियो गेम में कमाल कर दिया.” वहीं, फिल्म में अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर खान हैं. वहीं, सिंघम अगेन का क्लैश कार्तिक आर्यन की मूवी भूल भुलैया 3 से हो रही है. दोनों मूवीज को लेकर इंटरनेट पर काफी चर्चा है. हॉरर कॉमेडी मूवी में इस बार माधुरी दीक्षित, विद्या बालन भी नजर आएंगी.

Also Read- Singham Again First Review: सिंघम अगेन का फर्स्ट रिव्यू, देखने की है प्लानिंग तो पहले जान लें कैसी है ये फिल्म

Also Read- Bhool Bhulaiyaa 3 Vs Singham Again: बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के क्लैश होने पर माधुरी दीक्षित बोलीं- भविष्यवाणी करना…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >