Singham Again OTT: अवनी को कैसे बचाएगा बाजीराव सिंघम, अब ओटीटी पर कॉप ड्रामा को कर सकते हैं एंजॉय

Singham Again OTT: अजय देवगन और करीना कपूर स्टारर सिंघम अगेन ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. अगर आपने अभी तक मूवी नहीं देखी तो अब ये ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है.

Singham Again OTT: रोहित शेट्टी की ओर से निर्देशित और अजय देवगन, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार स्टारर सिंघम अगेन दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मूवी ने ओपनिंग डे पर 43.5 करोड़ की कमाई की थी. इसका भारत में टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 247.85 करोड़ था. वहीं वर्ल्डवाइड कॉप ड्रामा ने 372.4 करोड़ की कमाई की थी. थियेटर रिलीज के लगभग एक महीने बाद अब फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है.

कब और किस ओटीटी पर रिलीज होगी सिंघम अगेन

सिंघम अगेन अमेजन प्राइम वीडियो पर 27 दिसंबर से स्ट्रीम होगी. ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का एक धांसू पोस्टर शेयर किया. इसमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार की झलक देखने को मिली. सभी हाथों में बंदूक थामे दिखाई दे रहे हैं. पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “शेर की दहाड़ के लिए खुद को तैयार रखें #सिंघमअगेनऑनप्राइम, कल रिलीज.”

सिंघम अगेन में है ये स्टार्स

रोहित शेट्टी की ओर से निर्देशित एक्शन कॉप फिल्म में करीना कपूर, जैकी श्रॉफ, इसमें श्वेता तिवारी, दयानंद शेट्टी और अर्जुन कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. फिल्म 1 नवंबर 2024 को रिलीज हुई थी. अजय देवगन ने बॉक्स ऑफिस नंबर्स पर बात करते हुए कहा था कि जहां तक ​​संख्या का सवाल है, वे महत्वपूर्ण हैं, लेकिन मुझे लगता है कि सबसे जरूरी दर्शकों का प्यार है. जब सिंघम अगेन ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री की थी, तो हमें काफी अच्छा लगा था. हर कोई मेहनत करता है और हमने भी की थी. बता दें कि कॉप ड्रामा की टक्कर कार्तिक आर्यन की भूल भूलैया 3 के साथ हुई थी.

यह भी पढ़ें- Singham Again Box Office Collection: पुष्पा 2 की आंधी के सामने छुट्टे सिंघम के पसीने, जानें 37 दिन की टोटल कमाई का अपडेट 

यह भी पढ़ें- Singham Again संग भूल भूलैया 3 के क्लैश पर बोले अनीस बज्मी, कहा- बिजनेस और ज्यादा हो…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >