Singham Again Box Office Collection Day 2: सिंघम अगेन ने मचाई बॉक्स ऑफिस पर तबाही, दुनिया भर में कमा डाले 100 करोड़

सिंघम अगेन अपना जादू बॉक्स ऑफिस पर चलाने में सफल रहा. फिल्म को रिलीज हुए दो दिन हो गए है और इसने दो दिनों में ही छप्परफाड़ कमाई कर डाली. दूसरे दिन का कलेक्शन आपको बताते हैं.

Singham Again Box Office Collection Day 2: शैतान, मैदान और औरों में कहां दम था के बाद अजय देवगन फिल्म सिंघम अगेन लेकर आए हैं. फिल्म दिवाली के दिन सिनेमाघरों में रिलीज की गई और ओपनिंग डे पर इसने कमाल कर दिया. फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है और कार्तिक आर्यन की मूवी भूल भुलैया 2 को कड़ी टक्कर दे रही है. फिल्म में अजय सुपर कॉप बाजीराव सिंघम बनकर दुश्मनों के छक्के छुड़ा रहे हैं. दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है और इसके बारे में आपको बताते हैं.

सिंघम अगेन ने दूसरे दिन की इतनी कमाई

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित सिंघम अगेन ने पहले दिन भारत में 43.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट की मानें तो दूसरे दिन मूवी ने 41.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. टोटल कमाई फिल्म ने 85 करोड़ कर ली है. वहीं, इस रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में दो दिनों में मूवी ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. कहा जा रहा है कि सोमवार को मूवी दुनिया भर में 200 करोड़ पार कर लेगा.

सिंघम अगेन में सलमान खान का कैमियो

सिंघम अगेन, रोहित शेट्टी की तीसरी किस्त है, जिसमें अजय देवगन के अलावा रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर, अर्जुन कपूर हिस्सा है. सलमान खान का कैमियो फिल्म में है और वह चुलबुल पांडे के रोल में नजर आए है. जबकि अक्षय कुमार-सूर्यवंशी और रणवीर सिंह- सिम्बा के रोल को दोहराते दिखे. वहीं, अनीस बज्मी निर्देशित भूल भुलैया 3 भी सिनेमाघरों में कमाल दिखा रहा है. फिल्म में विद्या बालन की वापसी हो गई है और वह मजुंलिका के रोल में दिखी है. कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, राजपाल यादव और माधुरी दीक्षित है.

Also Read- Singham Again Box Office Collection Day 2: सिंघम अगेन ने मचाई बॉक्स ऑफिस पर तबाही, दुनिया भर में 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार

Also Read- Singham Again X Review: अजय देवगन की फिल्म को दर्शकों ने बताया मास्टरपीस, चुलबुल पांडे की दबंगई पर खूब बजी तालियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >