Box Office Clash: बॉक्स ऑफिस पर डबल अटैक झेलेगी सिकंदर, इन 2 बिग बजट फिल्मों से होगा मुकाबला

Box Office Clash: ईद का मौका और सलमान खान की फिल्म, यह कॉम्बिनेशन बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए काफी है. इस साल भाईजान अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ लेकर आ रहे हैं. हालांकि उन्हें टक्कर देने 2 और मूवीज भी रिलीज हो रही है.

Box Office Clash: इस बार बॉक्स ऑफिस पर ‘सिकंदर’ अकेले नहीं होगा, बल्कि इसे दो मेगाबजट पैन इंडियन फिल्मों से कड़ी टक्कर मिलने वाली है. इनमें से एक फिल्म तो सुपरहिट फ्रेंचाइजी का सीक्वल हैं, जो पहले से ही फैंस के बीच जबरदस्त बज बन चुकी है. आइए जानते हैं वो दो फिल्में जो सलमान खान की ‘सिकंदर’ को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देने आ रही हैं, वह कौन सी है.

सलमान खान की सिकंदर ईद पर करेगी धमाका

सलमान खान इस ईद पर ‘सिकंदर’ लेकर आ रहे हैं, जो एक बड़े बजट की एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. ए आर मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी यह फिल्म 200 करोड़ रुपये के बजट में तैयार की हुई है और इसमें पहली बार सलमान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी. दमदार एक्शन, इमोशनल ड्रामा और ग्रैंड विजुअल्स के साथ यह फिल्म फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगी. मूवी 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

‘सिकंदर’ को मोहनलाल की ‘L2: एम्पुरान’ देगी पहली टक्कर

सलमान खान की ‘सिकंदर’ से पहले 27 मार्च को पैन इंडिया फिल्म ‘L2: एम्पुरान’ रिलीज हो रही है, जो साल 2019 की ब्लॉकबस्टर ‘लुसिफर’ का सीक्वल है. इस फिल्म में मोहनलाल, पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे कई बड़े कलाकार हैं और इसे खुद पृथ्वीराज ने डायरेक्ट किया है. फिल्म का बजट 180 करोड़ रुपये है और इसकी एडवांस बुकिंग जबरदस्त रफ्तार से हो रही है. सुपरस्टार रजनीकांत ने भी ट्रेलर देखकर इसे ब्लॉकबस्टर बताया. इतना ही नहीं, इसे देखने के लिए बेंगलुरु के एक नर्सिंग कॉलेज में 1 दिन की छुट्टी भी घोषित की गई है. फिल्म मलयालम, हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज होगी.

सिकंदर के साथ नितिन की ‘रॉबिनहुड’ भी भिड़ेगी

ईद 2025 पर सलमान खान की ‘सिकंदर’ को दूसरी टक्कर तेलुगु फिल्म ‘रॉबिनहुड’ से मिलेगी. इसमें नितिन और श्रीलीला लीड रोल में हैं. लगभग 100 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म भी एक मेगाबजट एंटरटेनर है. खास बात यह है कि फिल्म में साउथ इंडस्ट्री के दमदार एक्टर एसजे सूर्या के साथ-साथ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर भी नजर आएंगे. जिस दिन ‘सिकंदर’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ, उसी दिन ‘रॉबिनहुड’ का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था, जिससे दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस वॉर और भी रोमांचक हो गया है.

यह भी पढ़ें- Jaat Movie में सनी देओल के दिल पर दस्तक देने वाली रेजिना कैसेंड्रा कौन है? कभी ‘लेस्‍बियन’ बन मचाया बवाल

यह भी पढ़ें-Ajay Devgn Net Worth: कितने करोड़ के मालिक है रेड 2 के अमय पटनायक, जानिए उनकी नेटवर्थ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >