Sikandar: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन की वजह से टला 'सिकंदर' का टीजर, फैंस को अब करना होगा इतने दिन का इंतजार

Sikandar Teaser Release Postponed: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म सिकंदर का आज टीजर जारी होने वाला था. हालांकि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन की वजह से मेकर्स ने टीजर जारी करने का फैसला पोस्टपोन कर दिया.

Sikandar: सलमान खान के 59वें बर्थडे पर यानी आज 27 दिसंबर को उनकी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर जारी होने वाला था. इसे लेकर 26 दिसंबर को ही सलमान ने अपडेट दिया था. हालांकि ये रिलीज टाल दी गई है. मेकर्स ने ये फैसला पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की वजह से लिया. इसका टीजर अब कल यानी 28 दिसंबर को जारी किया जाएगा. इस बारे में मेकर्स ने जानकारी दी.

सिकंदर का टीजर रिलीज हुआ पोस्टपोन

एआर मुरुगडोस की ओर से डायरेक्टेड एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर का फैंस इंतजार कर रहे थे. हालांकि अब टीजर देखने के लिए उन्हें एक दिन का और इंतजार करना होगा. नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर लिखा, ”हमारे सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन के मद्देनजर हमें यह घोषणा करते हुए खेद है कि सिकंदर के टीजर की रिलीज को 28 दिसंबर 11:07 बजे तक स्थगित कर दिया गया है. इस शोक की घड़ी में हमारी संवेदनाएं नेशन के साथ हैं.”

‘सिकंदर’ से सामने आया सलमान खान का पहला लुक

फिल्म ‘सिकंदर‘ से सलमान खान का पहला लुक रिवील हो चुका है. फिल्म के पोस्ट में सलमान काफी प्रभावशाली लुक में दिखे. उन्होंने हाथ में भाला पकड़ा था और सूट-बूट में नजर आए. साजिद नाडियाडवाला की इस मूवी में एनिमल और पुष्पा 2 फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना है. इसके अलावा काजल अग्रवाल भी महत्वपूर्ण रोल प्ले करते दिखेंगे. फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी. हा जा रहा है कि मूवी में दर्शकों को एक्शन, ड्रामा और इमोशन देखने मिलेगा.

कब रिलीज होगी फिल्म सिकंदर?

सलमान खान की फिल्म सिकंदर ईद के मौके पर अगले साल रिलीज होगी. मूवी में पहली बार साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना, सलमान के साथ दिखेंगे. इसके अलावा इसमें शरमन जोशी प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल और सत्यराज हैं.

यह भी पढ़ें- Sikandar: सूट-बूट पहने, हाथ में भाला लिए… तहलका मचाने के लिए तैयार हैं सलमान खान, सिकंदर का पहला पोस्टर मचा रहा गदर

यह भी पढ़ें– Sikandar: सलमान खान संग काम करने पर रश्मिका मंदाना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी सभी बॉलीवुड फिल्मों…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >