Sikandar: ईद पर लगेगा चार चांद, सलमान खान ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए खेला ये बड़ा दांव

Sikandar: एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित सिकंदर ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को धमाकेदार बनाने के लिए मेकर्स ने दो धांसू सॉन्ग शूट किए हैं.

Sikandar: सलमान खान ईद के मौके पर एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित सिकंदर के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. फिल्म में भाईजान के अलावा रश्मिका मंदाना, सत्यराज और शरमन जोशी जैसे स्टार्स भी हैं. मूवी की शूटिंग 50 प्रतिशत पूरी हो चुकी है और निर्माता जनवरी 2025 तक पैकअप करना चाहते हैं. अब सिकंदर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

सिकंदर को लेकर आया बड़ा अपडेट

पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो साजिद नाडियाडवाला और एआर मुरुगादॉस ने प्रीतम के साथ सिकंदर में 2 चार्टबस्टर नंबरों को लॉक और शूट किया है. सूत्र ने बताया, ”सिकंदर एक मेगा बजट वाली फिल्म होगी. सलमान, साजिद और मुरुगादॉस ईद को धमाकेदार बनाना चाहते हैं. इसलिए महीने की शुरुआत में सलमान खान और रश्मिका मंदाना ने फिल्म के लिए ईद और होली के बैकग्राउंड पर आधारित दो डांस नंबरों की शूटिंग की है.”

सिकंदर के गानों में कव्वाली की दिखेगी झलक

रिपोर्ट में सूत्र ने आगे बताया कि ईद के गाने में कव्वाली की झलक है, जबकि होली सॉन्ग में रंगों के साथ प्यार का जश्न भी मनाया जाएगा. सूत्र ने कहा, ”उम्मीद है कि दोनों गाने रिलीज होने के तुरंत बाद ब्लॉकबस्टर हो जाएंगे, क्योंकि सेट पर हर कोई शूटिंग के दौरान थिरक रहा था. सलमान को यह भी लगता है कि दोनों रचनाएं प्रीतम की बेस्ट रचनाओं में से हैं.” इसके अलावा फिल्म में कई एक्शन सीन्स भी होंगे, जो दर्शकों को जरूर एंटरटेन करेंगे.

Also Read- Sikandar: सलमान खान की फिल्म में इस बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट की हुई एंट्री, निभाएंगे ये किरदार

Also Read- Sikandar: क्या रीमेक के जमाने में सलमान खान की नई फिल्म भी है एक रीमेक? सोशल मीडिया की अफवाहों में है कितनी सच्चाई?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >