Sikandar: सलमान खान की फिल्म सिकंदर 1000-2000 नहीं, बल्कि इतने स्क्रीन पर होगी रिलीज, ईद पर होगा बड़ा धमाका

Sikandar: सलमान खान की फिल्म सिकंदर का टीजर इस समय सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. टीजर को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिला. सलमान की फिल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है.

Sikandar: सलमान खान (Salman Khan) इस साल बड़े पर्दे पर नहीं दिखे. हालांकि उन्होंने कैमियो रोल से अपना क्रेज दर्शकों के बीच बनाए रखा. उनकी मूवी सिकंदर का टीजर रिलीज मेकर्स ने 28 दिसंबर को जारी किया था. इस एक्शन से भरपूर टीजर को दर्शकों से खूब सारा प्यार और सपोर्ट मिला. टीजर रिलीज होते ही ये एक्स पर ट्रेंड करने लगा था. इसमें भाईजान की दमदार पर्सनालिटी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. टीजर पर अबतक 51,201,816 व्यूज आ गए है और ये बढ़ रहा है.

सलमान खान की फिल्म सिकंदर इतने स्क्रीन पर हो रही रिलीज

सिकंदर का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं और इसके एआर मुरुगदास इसका निर्देशन कर रहे हैं. फिल्म सिर्फ हिंदी भाषा में 5000 स्क्रीन पर रिलीज होने जा रही है. ये अबतक सलमान खान की सबसे बड़ी रिलीज में से एक है. रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी स्टारर फिल्म अगले साल 2025 में ईद पर रिलीज होगी. हालांकि अभी तक सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन कहा जा रहा है कि मार्च के अंत तक मेकर्स इसकी रिलीज की तैयारी कर रहे हैं.

सलमान खान की आने वाली फिल्में

सलमान खान सिकंदर के अलावा किक 2 को लेकर भी सुर्खियों में है. यह फिल्म सलमान की साल 2014 में आई फिल्म का सीक्वल है. निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म की घोषणा काफी पहले की थी. हालांकि फिल्म को लेकर ज्यादा अपडेट सामने नहीं आया है. इसके अलावा एक्टर साउथ फिल्ममेकर एटली के साथ भी एक मूवी कर रहे हैं. इस फिल्म का नाम अभी अनाउंस नहीं हुआ है. फिलाहल एटली और एक्टर की इसपर बातचीत चल रही है. फिल्म में कमल हासन भी हो सकते हैं. वहीं, एक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म मिशन मिशन चुलबुल सिंघम में नजर आएंगे. इसमें सलमान के साथ अजय देवगन भी होंगे. सिंघम अगेन में भाईजान ने कैमियो रोल निभाया था.

यह भी पढ़ें- Sikandar: सूट-बूट पहने, हाथ में भाला लिए… तहलका मचाने के लिए तैयार हैं सलमान खान, सिकंदर का पहला पोस्टर मचा रहा गदर

यह भी पढ़ें– Sikandar: सलमान खान संग काम करने पर रश्मिका मंदाना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी सभी बॉलीवुड फिल्मों…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >