Sidharth Malhotra: 'कियारा से सिद्धार्थ मल्होत्रा की जान खतरे में', फेक न्यूज फैला फैन को ठगा, एक्टर ने किया आगाह

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के नाम का इस्तेमाल कर उनके एक फैन को ठगा गया. इसके बाद उन्होंने अपने फैंस को सतर्क किया है. उन्होंने एक पोस्ट लिखा और कहा कि वह ऐसी किसी भी धोखाधड़ी वाली गतिविधि का समर्थन नहीं करते हैं.

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इस समय अपनी किसी फिल्म या पसर्नल लाइफ को लेकर सुर्खियों में नहीं हैं, बल्कि वजह चौंकाने वाली है. सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ के नाम का इस्तेमाल करके उनके फैन से ठगी की गई. इस बारे में उनके फैन ने खुद बताया, जिसके बाद एक्टर ने एक लंबा सा पोस्ट लिखा. उन्होंने अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों को सर्तक रहने के लिए भी कहा है. चलिए आपको पूरी बात बताते हैं.

सिद्धार्थ मल्होत्रा के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया कि उनके नाम पर फर्जीवाड़ा चल रहा है. सिद्धार्थ की एक फैन ने दावा किया कि उनसे 50 लाख रुएये की ठगी हुई है और ये एक्टर के नाम से चलाए जा रहे फैन पेज ने की. फैन पेज ने मनगढ़ंत कहानियां बनाई कि कियारा आडवाणी से सिद्धार्थ की जान खतरे में है. इनसाइड जानकारी जानने के लिए वो फैन फैन पेज को पैसे देती रही. जिसके बाद योद्धा एक्टर ने एक बयान जारी कर साफ किया कि उन्हें इस तरह की किसी भी गड़बड़ी के बारे में पता नहीं है.

Also Read-Yodha OTT Release: इस ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म, ‘योद्धा’, घर बैठे वीकेंड पर करें एंजॉय

Also Read-Bigg Boss OTT 3: यूट्यूबर अरमान मलिक ने दो नहीं बल्कि तीन बार की शादी, पायल ने कहा- मेरी शादी से पहले उनका तलाक…

Also Read- Bigg Boss OTT 3 में दोनों पत्नियां के साथ अरमान मलिक ने की धांसू एंट्री, जानें इस सीजन कौन-कौन कंटेस्टेंट करेंगे खूब हंगामा

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फैंस को किया आगाह

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, मेरे नोटिस में लाया गया है कि सोशल मीडिया पर मेरे नाम से कुछ धोखाधड़ी गतिविधियां और घोटाले चल रहे हैं, जिनमें यह दावा किया जा रहा है कि ये लोग मेरे परिवार से संबंधित हैं या मेरे सपोर्ट्स हैं. आगे उन्होंने लिखा कि ना तो वो और ना उनकी फैमिली और ना टीम इसका सपोर्ट करती है. इन मामलों से सावधानी से निपटें. शेरशाह एक्टर ने लिखा, अगर आपको कोई संदिग्ध रिक्वेस्ट मिलता है, तो उन्हें अधिकारियों को रिपोर्ट करें और गलत जानकारी फैलाने से बचें.” इससे पहले कई बॉलीवुड एक्टर्स के नाम पर फैंस से ठगी की गई है.

Also Read- Bigg Boss OTT 3 में दोनों पत्नियां के साथ अरमान मलिक ने की धांसू एंट्री, जानें इस सीजन कौन-कौन कंटेस्टेंट करेंगे खूब हंगामा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >