Shyam Benegal Death: नहीं रहे दिग्गज निर्देशक श्याम बेनेगल, 90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Shyam Benegal Death: जाने माने फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का सोमवार को निधन हो गया. उन्होंने 90 साल की उम्र में आखिरी सांस ली.

Shyam Benegal Death: मशहूर निर्देशक श्याम बेनेगल का निधन हो गया है. आज 23 दिसंबर, 2024 को उन्होंने 90 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. डायरेक्टर लंबे समय से किडनी सम्बंधित समस्यायों की वजह से अस्वस्थ थे, जिसके कारण सोमवार की शाम 6:29 बजे उन्होंने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया. इस बात की पुष्टि उनकी बेटी पिया बेनीगल ने इंडिया टुडे से बात करते हुए की है. श्याम बेनेगल को भारत सरकार ने साल 1976 में पद्म श्री और साल 1991 में पद्म भूषण से सम्मानित किया था.

श्याम बेनेगल ने बॉलीवुड को दिए कई कलाकार

दिवंगत फिल्म डायरेक्टर श्याम बेनेगल ने बॉलीवुड को कई कलाकार दिए. जिसमें अमरीश पुरी, नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी, शबाना आजमी, स्मिता पाटिल जैसे कई नाम शामिल हैं.

श्याम बेनेगल को 1991 में मिला था पद्म भूषण

श्याम बेनेगल को कई पुरस्कार मिल चुका था. उन्हें 1976 में पद्म श्री, 1991 में पद्म भूषण, 2005 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. 2013 में एएनआर राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था.

राज्य सभा सांसद भी थे श्याम बेनेगल

श्याम बेनेगल केवल फिल्म डायरेक्टर नहीं थे, वो राज्यसभा के सांसद भी थे. वो 16 फरवरी 2006 से 15 फरवरी 2012 तक राज्यसभा के सांसद रहे.

श्याम बेनेगल ने 8 बार जीता नेशनल फिल्म अवॉर्ड

प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक श्याम बेनेगल को 8 बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था.

Also Read: Zakir Hussain Died : जाकिर हुसैन का निधन, पहली बार मिला था 5 रुपये मेहनताना, पद्म पुरस्कार समेत ग्रैमी अवॉर्ड से भी हुए थे सम्मानित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >