Baaghi 4 के इस एक्टर ने अनजाने में ठुकरा दी थी जॉली एलएलबी की ये आइकॉनिक भूमिका, सालों बाद बोले- हैरान रह गया

Baaghi 4: श्रेयस तलपड़े ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि कैसे उन्होंने एक बार ‘अनजाने में’ अरशद वारसी की ‘जॉली एलएलबी’ के किरदार को ठुकरा दिया था. बाद में जब फिल्म रिलीज हुई और उन्हें पता चला कि उनको ऑफर हुआ था, तो वह हैरान रह गए थे.

Baaghi 4: पॉपुलर एक्टर श्रेयस तलपड़े बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं. जिन्होंने कई ऐसे रोल किए है, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा सराहा है. हाल ही में एक्टर टाइगर श्रॉफ के बागी 4 में नजर आए थे. अब एक्टर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि गलती से उन्होंने जॉली एलएलबी में अरशद वारसी की भूमिका ठुकरा दिया था.

श्रेयस तलपड़े ने सुभाष कपूर संग अपनी बातचीत का किया जिक्र

श्रेयस तलपड़े ने एचटी को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे उनसे जॉली एलएलबी का किरदार मिस हो गया था. एक्टर ने कहा, “मुझे याद है कि मैं डायरेक्टर सुभाष कपूर जी से मिला था और उन्होंने मुझे एक कहानी सुनाई थी. उस समय मैं दूसरे कामों में व्यस्त था, इसलिए बात आगे नहीं बढ़ पाई. साल 2013 में जब ‘जॉली एलएलबी’ रिलीज हुई, तो मैंने मूवी को देखा और डायरेक्टर को बधाई देने के लिए फोन किया.”

कैसे श्रेयस तलपड़े ने गलती से मिस कर दी जॉली एलएलबी

एक्टर ने आगे बताया कि मैंने सुभाष सर को फोन करके जॉली एलएलबी के लिए बधाई दी. उनसे कहा, ”सर, क्या फिल्म है, मुझे बहुत पसंद आई, कमाल का काम है. वे हंस पड़े और बोले, ‘क्या तुम्हें याद नहीं? मैं यही फिल्म लेकर आपके पास आया था.” मैंने कहा, ‘नहीं सर, मुझे आपसे मिलना याद है, लेकिन ये वो फिल्म नहीं थी.’ उन्होंने कहा, ‘वो जॉली थी… मैंने कुछ चीजें बदली थीं, लेकिन असल में यही वो कहानी थी जो मैं आपके पास लाया था.’ श्रेयस ने आगे याद करते हुए कहा कि जब उन्होंने मुझे पूरी बात बताई तो मैं हैरान रह गया. मैंने इतना बड़ा मौका गवां दिया.

जॉली एलएलबी के बारे में

जॉली एलएलबी फ्रेंजाइजी की पहली फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी. इसका सीक्वल 2017 में सिनेमाघरों में आया. पहली फिल्म में अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिकाओं में ���े. सीक्वल में, अक्षय कुमार ने अरशद वारसी की जगह ली और उनके साथ हुमा कुरैशी भी थीं. अब 19 सितंबर को जॉली एलएलबी 3 रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें- Diljit Dosanjh की चमकी किस्मत, बॉर्डर 2 के बाद हाथ लगा नया प्रोजेक्ट, कन्नड़ स्टार संग एक्टिंग नहीं करेंगे ये काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >