श्रद्धा कपूर का क्यूट अंदाज वायरल, नन्हें फैन के साथ दिखीं बेहद खुश

Shraddha Kapoor Viral Video: श्रद्धा कपूर का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने नन्हे फैन से बेहद प्यार से मिलती नजर आ रही हैं. उनके इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है और लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Shraddha Kapoor Viral Video: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर जहां भी जाती हैं, उनके फैंस वहां पहुंच जाते हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में श्रद्धा अपने कई फैंस से प्यार से मिलती नजर आ रही हैं, लेकिन अपने लिटिल फैन से मिलने पर श्रद्धा बेहद खुश नजर आईं.

वायरल वीडियो में नन्हीं फैन के साथ दिखीं श्रद्धा

श्रद्धा कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में श्रद्धा अपने कई फैंस से मिलती नजर आ रही हैं. लेकिन लिटिल फैन से मिलने पर श्रद्धा बेहद खुश नजर आईं. पैपराजी ने श्रद्धा की लिटिल फैन के साथ कई तस्वीरें भी खींची. लिटिल फैन के साथ श्रद्धा का यह वीडियो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.

‘ईथा’ में नजर आएंगी श्रद्धा

श्रद्धा कपूर एक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म में नजर आएंगी. जिसका नाम ‘ईथा’ है. यह प्रसिद्ध मराठी लोक कलाकार विथाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है. इस फिल्म का निर्माण मैडॉक्स फिल्म करेगी. इस फिल्म का निर्दशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं. यह फिल्म 1950-1980 के दशक के महाराष्ट्र की संस्कृति और ‘तमाशा’ लोक कला को दर्शाएगी. इस फिल्म में रणदीप हुड्डा भी मुख्य भूमिका में हैं.

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 की सफलता के बाद दानिश पंडोर ने जताया आभार, मुकेश छाबड़ा के लिए लिखा इमोशनल नोट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >