Shraddha Kapoor Boyfriend: कौन हैं श्रद्धा कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी?

Shraddha Kapoor Boyfriend: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में श्रद्धा कपूर भी पहुंची. एक्ट्रेस अपने राहुल मोदी के साथ जामनगर पहुंची.

Shraddha Kapoor Boyfriend: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. इसमें दुनिया भर के अरबपतियों, राष्ट्राध्यक्षों और हॉलीवुड और बॉलीवुड के लोग शामिल हो रहे हैं. श्रद्धा कपूर इवेंट में शामिल होने के लिए अपने कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ जामनगर पहुंची. दोनों को साथ में पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया. इंडिया टुडे के सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा और राहुल एक खुशहाल और स्थिर रिश्ते में हैं. अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखने के लिए मशहूर एक्ट्रेस ने अपने पिछले रिश्तों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि या खंडन नहीं किया है. वह इस रिश्ते के साथ भी ऐसा ही करने का इरादा रखती हैं. अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में उनकी सार्वजनिक उपस्थिति उनके रिश्ते की गंभीरता का स्पष्ट संकेत है.

Also Read: Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding: प्री वेडिंग में Rihanna के परफॉर्मेंस से झूमा जामनगर, मुकेश अंबानी ने पत्नी नीता के लिए गाया ये गाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >