Sholay: जय-वीरू नहीं शोले में ये रोल निभाना चाहते थे अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र, सालों बाद हुआ खुलासा

Sholay: अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, जया बच्चन और हेमा मालिनी स्टारर शोले फिल्म को रिलीज हुए 50 साल पूरे हो गए हैं. मूवी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि शुरुआत में अभिताभ बच्चन और धर्मेंद्र, जय-वीरू नहीं बल्कि ये किरदार निभाना चाहते थे. सालों बात रमेश सिप्पी ने इस बात का खुलासा किया.

Sholay: अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, जया बच्चन और हेमा मालिनी स्टारर शोले बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. कल्ट क्लासिक को लगभग सभी ने देखा ही होगा. इसके गाने से लेकर गब्बर और ठाकूर के सीन्स आज भी वायरल होते हैं. फिल्म के सिनेमाई पर्दे पर पहली बार आने के आधी सदी बाद निर्देशक रमेश सिप्पी उस फिल्म से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से शेयर किए.

शोले में अमिताभ बच्चन निभाना चाहते थे गब्बर का किरदार?

निर्देशक रमेश सिप्पी ने सालों बाद बताया कि शोले में अमिताभ बच्चन शुरू में जय की बजाय खूंखार डाकू गब्बर सिंह का किरदार निभाना चाहते थे. उन्होंने कहा, “इसमें कोई शक नहीं कि जब कोई अच्छा अभिनेता कोई भी भूमिका निभाता है, तो वह उसे बखूबी निभाता है. इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन अगर आप अब पीछे मुड़कर देखें, तो क्या आपको गब्बर के रूप में कोई और एक्टर नजर आता है? अमजद खान इस किरदार में इतने जंचते थे. अमिताभ जय के रूप में बहुत अच्छे थे!”

धर्मेंद्र भी ठाकुर और गब्बर का रोल निभाना चाहते थे

उन्होंने आगे खुलासा किया कि संजीव कुमार और धर्मेंद्र ने भी गब्बर का किरदार निभाने में रुचि दिखाई थी. सिप्पी ने आगे कहा, “धरम जी को लगा कि पूरी कहानी ठाकुर की है, इसलिए वह इस रोल को करना चाहते थे. हालांकि फिर सोचा कि गब्बर मुख्य खलनायक के रूप में बहुत रंगीन है.” अंत में, मैंने कहा, ”धरम जी, आप कोई भी भूमिका निभा सकते हैं, लेकिन फिर हेमा मालिनी नहीं मिलेगी, लेकिन मैं उस पानी की टंकी वाले सीन में किसी और को नहीं देख सकता. आखिरकार, हर अभिनेता ने अपनी भूमिका स्वीकार की और पूरे विश्वास के साथ उसे निभाया और नतीजा सबके सामने है.”

यह भी पढ़ें- Saiyaara Box Office: वर्ल्डवाइड सैयारा ने 7 हफ्तों में कमाए इतने करोड़, तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >