Mirzapur The Movie सिर्फ मर्दों के लिए बनी है... 200 करोड़ कमाने के बाद भी शोभा डे ने उड़ाया मजाक, बोलीं- 15 मिनट के लिए सो गई थी

‘मिर्जापुर: द मूवी’ देखने के बाद शोभा डे ने फिल्म की कहानी और हिंसा पर सवाल उठाए. उन्होंने बताया कि फिल्म देखते हुए वह 15 मिनट के लिए सो गई थीं और कहा कि शायद ये फिल्म सिर्फ पुरुषों के लिए बनाई गई है.

Mirzapur The Movie बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है, लेकिन फिल्म क्रिटिक और लेखिका शोभा डे को फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई. उन्होंने फिल्म देखने के बाद अपना ऐसा रिव्यू दिया, जिसमें कहानी से लेकर हिंसा और कुछ अजीबोगरीब सीन्स तक पर सवाल उठाए. इतना ही नहीं, शोभा डे ने बताया कि फिल्म देखते-देखते वह 15 मिनट के लिए सो गई थीं. उन्होंने यहां तक कह दिया कि शायद ये फिल्म सिर्फ पुरुषों के लिए बनाई गई है.

‘ऐसी फिल्म दोबारा नहीं बननी चाहिए’

शोभा डे ने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ देखने के बाद अपने सोशल मीडिया पोस्ट में फिल्म को लेकर खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने बताया कि वह फिल्म देखने काफी उम्मीद के साथ गई थीं, लेकिन थिएटर से निकलते वक्त उनके मन में सिर्फ यही सवाल था कि आखिर फिल्म में हो क्या रहा था.

शोभा डे ने कहा कि उन्होंने ‘मिर्जापुर’ की वेब सीरीज नहीं देखी है. इसके बावजूद उन्होंने फिल्म को एक अलग कहानी की तरह देखने की कोशिश की. लेकिन उनका अनुभव अच्छा नहीं रहा.

उन्होंने अपने रिव्यू में साफ कहा कि ऐसी फिल्म दोबारा नहीं बननी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Mirzapur The Movie: करण जौहर ने मिर्जापुर का किया रिव्यू, बोले- सॉलिड, कड़क और मसालेदार

15 मिनट के लिए सो गई थीं शोभा डे

शोभा डे ने फिल्म देखने के दौरान अपने अनुभव का एक मजेदार किस्सा भी बताया. उन्होंने कहा कि फिल्म के बीच में वह करीब 15 मिनट के लिए सो गई थीं.

उन्होंने यह भी बताया कि उनके पीछे दो महिलाएं भी बैठी थीं, जो फिल्म के दौरान खर्राटे ले रही थीं. इसी अनुभव के बाद उन्होंने कहा कि शायद यह फिल्म सिर्फ पुरुषों के लिए बनाई गई है.

शोभा डे का कहना था कि अगर दर्शक फिल्म देखते हुए सोने लगें तो फिल्म के बारे में इससे ज्यादा कहने की जरूरत ही नहीं है.

‘900 रुपये टिकट के दिए और करीब 4 घंटे...’

शोभा डे ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के कैप्शन में फिल्म देखने पर हुए खर्च का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि टिकट के लिए उन्होंने 900 रुपये दिए थे, जबकि भेल पर 260 रुपये खर्च हुए. इसके बाद उन्होंने करीब चार घंटे फिल्म देखने के अनुभव पर तंज कसा और लिखा कि वह सोचती रहीं कि आखिर ऐसी फिल्म क्यों देख रही हैं, जिसमें कई सीन एक-दूसरे से जुड़े हुए नहीं लगते.

उन्होंने कैप्शन में फिल्म के कुछ सीन्स का भी जिक्र किया और सवाल उठाया कि कहानी में बौना, ऊंट का दूध और अपनी ‘लव’ के लिए सेक्सी ब्रालेट सिलने वाला विलेन आखिर क्यों रखा गया है.

ये भी पढ़ें: Mirzapur Viral Dialogues: इंटरनेट पर छाए मिर्जापुर द मूवी के ये डायलॉग्स, 7वां पढ़कर कहेंगे- गजब का भौकाल है...

‘द स्टोरी डजंट गो एनीवेयर’

शोभा डे को फिल्म की सबसे बड़ी कमी उसकी कहानी लगी. उनके मुताबिक, फिल्म में एक के बाद एक कई घटनाएं होती हैं, लेकिन कहानी किसी खास दिशा में आगे नहीं बढ़ती.

उन्होंने कहा कि “द स्टोरी डजंट गो एनीवेयर”, यानी कहानी कहीं जाती ही नहीं है.

उनके मुताबिक, फिल्म में कई सेट पीस हैं, लेकिन ये सब ऐसे लगते हैं जैसे अलग-अलग चीजों को जोड़कर एक साथ रख दिया गया हो.

बिना वजह दिखाई गई हिंसा से भी नाराज

‘मिर्जापुर’ की पहचान हमेशा से खून-खराबे और हिंसा से जुड़ी रही है. फिल्म में भी ऐसे कई सीन देखने को मिलते हैं. लेकिन शोभा डे को लगा कि इस बार हिंसा का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा किया गया है.

उनका कहना है कि फिल्म में बिना किसी वजह के हिंसा परोसी गई है. यानी उनके हिसाब से कई हिंसक सीन कहानी को आगे बढ़ाने के बजाय सिर्फ फिल्म में मौजूद नजर आते हैं.

बीना त्रिपाठी के सेक्स सीन का भी किया जिक्र

शोभा डे ने फिल्म में बीना त्रिपाठी, यानी रसिका दुग्गल से जुड़े एक सेक्स सीन का भी जिक्र किया. उन्होंने सवाल उठाया कि फिल्म में ऐसे कई सीन क्यों रखे गए हैं और इनका कहानी से कितना संबंध है.

इसी वजह से उन्होंने फिल्म को लेकर अपनी राय रखते हुए कहा कि शायद इसका टारगेट दर्शक वर्ग पुरुष हैं.

रवि किशन और अली फजल की एक्टिंग पसंद आई

हालांकि शोभा डे ने फिल्म की कहानी की जमकर आलोचना की, लेकिन उन्होंने कलाकारों की एक्टिंग को पूरी तरह खारिज नहीं किया.

उन्होंने खास तौर पर रवि किशन और अली फजल की तारीफ की. दोनों की परफॉर्मेंस उन्हें शानदार लगी. अली फजल एक बार फिर गुड्डू भैया के किरदार में नजर आए हैं, जबकि रवि किशन फिल्म में एक अहम किरदार निभा रहे हैं.

वहीं, पंकज त्रिपाठी को लेकर शोभा डे का नजरिया थोड़ा अलग रहा. उन्हें उनका अंदाज कुछ नया नहीं लगा और उन्होंने कहा कि मिस्टर त्रिपाठी के वही पुराने एक्सप्रेशन देखने को मिले.

फिल्म ने दुनियाभर में पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

मिर्जापुर: द मूवी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, फोटो- Sacnilk

शोभा डे को फिल्म भले पसंद नहीं आई हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है. फिल्म ने एक हफ्ते के अंदर भारत में 148.45 करोड़ रुपये नेट कमा लिए थे, जबकि दुनियाभर में इसकी ग्रॉस कमाई 212.44 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी.

यानी जहां एक तरफ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है, वहीं दूसरी तरफ शोभा डे जैसे क्रिटिक इसकी कहानी और कंटेंट पर सवाल उठा रहे हैं.

फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है. इसमें अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, श्वेता त्रिपाठी और शीबा चड्ढा के साथ रवि किशन और जितेंद्र कुमार भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >