Main Vaapas Aaunga: इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस खास मौके पर एक्ट्रेस शरवरी वाघ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म को लेकर अपने दिल की बात कही. उन्होंने बताया कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है.
यहां देखें पोस्ट-
सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
शरवरी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ी कई तस्वीरें शेयर की हैं. एक फोटो में वह वेदांग रैना के साथ दिखाई दे रही हैं, जबकि दूसरी में दोनों अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में माथा टेकते नजर आ रहे हैं. कुछ तस्वीरों में शरवरी पंजाब के मशहूर कुलचा-छोले का इंजॉय करते दिखीं, जबकि एक तस्वीर में निर्देशक इम्तियाज अली शूटिंग के दौरान नजर आ रहे हैं.
पोस्ट के कैप्शन में क्या लिखा?
इन तस्वीरों के साथ शरवरी ने एक इमोशनल नोट भी शेयर किया. उन्होंने लिखा कि ‘मैं वापस आऊंगा’ शुरू से ही उनके दिल के बेहद करीब रही है. चाहे स्क्रिप्ट पढ़ने की बात हो या फिर जिया के किरदार को निभाने की, फिल्म का हर पल उनके लिए खास रहा है.
शरवरी: “फिल्म पर बहुत गर्व है”
शरवरी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि ‘मैं वापस आऊंगा’ प्यार और इंतजार की ऐसी कहानी है, जो सरहदों, समय और यादों की सीमाओं को भी पार कर जाती है. उन्होंने कहा कि उन्हें इस फिल्म पर बहुत गर्व है और वह इसे दर्शकों तक पहुंचाकर बेहद खुश हैं. यही वजह है कि वह इस फिल्म को अपने दिल के सबसे करीब मानती हैं.
1947 के बंटवारे के दौर की कहानी है फिल्म
इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह कोई आम लव स्टोरी नहीं है. डायरेक्टर इम्तियाज अली ने इस कहानी को साल 1947 के भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बैकग्राउंड पर बुना है. यह प्यार की एक ऐसी दास्तान है जो दो अलग-अलग टाइमलाइन (जमानों) में चलती है, यानी सालों बाद भी प्यार कैसे जिंदा रहता है, फिल्म इसी पर फोकस करती है.
फिल्म में शर्वरी के साथ वेदांग रैना और दिलजीत दोसांझ भी अहम किरदारों में हैं.
यह भी पढ़ें: OG 2 Film: 250 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली OG का बनेगा सीक्वल, पवन कल्याण ने दिया बड़ा अपडेट
