Sharad Kapoor: जोश फेम एक्टर शरद कपूर के खिलाफ दर्ज हुआ FIR, महिला ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

Sharad Kapoor: जोश फेम एक्टर शरद कपूर के खिलाफ एक 32 साल की महिला ने उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है. महिला का कहना है कि एक्टर ने उन्हें शूटिंग के बहाने से अपने ऑफिस बुलाया था. आइए बताते हैं आगे क्या हुआ.

Sharad Kapoor: ‘जोश’, ‘एलओसी कारगिल’, ‘लक्ष्य’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर एक्टर शरद कपूर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, कथित तौर पर एक्टर पर एक महिला के साथ दुर्व्यवहार और जबरदस्ती करने का आरोप है. मुंबई के खार पुलिस के अनुसार, एक 32 साल की महिला ने बताया कि एक्टर ने उन्हें अपने घर पर बुलाया और उनके साथ दुर्व्यवहार और जबरन गलत तरीके से छूने की कोशिश की. आइए बताते हैं पूरा मामला क्या है.

शरद कपूर पर लगा उत्पीड़न का आरोप

मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में 32 साल की महिला ने उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया. पीड़िता ने पुलिस से बताया कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए एक्टर शरद कपूर के संपर्क में आई और दोनों ने वीडियो कॉल के जरिए पीड़िता ने कहा कि वह फेसबुक के जरिए शरद कपूर के संपर्क में आई और दोनों ने वीडियो कॉल पर बात भी की. इसके बाद एक्टर ने महिला को शूटिंग के बारे में और बात करने के बहाने से मिलने के लिए बुलाया. उन्होंने उस महिला को अपना लोकेशन भेजा और खार स्थित ऑफिस आने को कहा. जब पीड़िता वहां पहुंची तो उन्हें पता चला कि वह एक्टर का ऑफिस नहीं, बल्कि घर है. इसके बाद वह महिला उनकी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल वाले घर में पहुंची. वहां एक दूसरे आदमी ने दरवाजा खोला और अंदर से शरद कपूर ने उसे महिला को अपने बेडरूम में आने के लिए कहा.

शरद कपूर ने किया दुर्व्यवहार

महिला जब बेडरूम के दरवाजे के पास पहुंची, तब उन्होंने वहां एक्टर को शर्टलेस देखा. इसके बाद उन्होंने शरद से कपड़े पहनने को कहा. पीड़िता का दावा है की एक्टर ने उसे दौरान उन्हें गलत तरीके से गले लगाने की कोशिश की और पीछे से पकड़ने की भी कोशिश की थी लेकिन वह उन्हें धक्का देकर वहां से भाग निकली. महिला का बयान जारी होने के बाद पुलिस ने एक्टर पर सेक्शन 74(महिला पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), सेक्शन 75 (यौन उत्पीड़न) और सेक्शन 79 (किसी भी महिला का अपमान) के तहत केस दर्ज किया है.

Also Read: Ram Gopal Varma: राम गोपाल वर्मा ने आंध्र प्रदेश सीएम पर किया आपत्तिजनक कमेंट, तो गिरफ्तार करने घर पहुंची पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >