बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की जिंदगी से जुड़े किस्से अक्सर फैंस को हैरान कर देते हैं. अब फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर किया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. शैलेंद्र ने बताया कि एक समय सलमान अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में बिरयानी खाते हुए हेयर ट्रीटमेंट करवा रहे थे. सलमान इस दौरान बिल्कुल सामान्य अंदाज में खाना खाते रहे और बातचीत भी करते रहे.
सलमान खान का अंदाज देख हैरान रह गए थे शैलेंद्र सिंह
शैलेंद्र सिंह ने यह किस्सा साइरस ब्रोचा के पॉडकास्ट में सुनाया. उन्होंने बताया,
मैं सलमान से मिलने उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट गया था. उन दिनों सोमवार रात को हमारी पार्टियां होती थीं. वह डाइनिंग टेबल पर बैठकर खाना खा रहे थे और शीशे में खुद को देख रहे थे. सलमान को शीशे में देखते हुए खाना खाना पसंद है. किचन में एक छोटा टेबल है, जिसके सामने शीशा लगा हुआ है. आप उनके पास बैठते हैं, लेकिन असल में उनसे शीशे के जरिए बात कर रहे होते हैं.
बिरयानी खाते रहे सलमान, सिर पर चलता रहा PRP ट्रीटमेंट
शैलेंद्र सिंह ने आगे बताया,
सलमान बिरयानी खा रहे थे. आप जानते हैं कि सलमान को खाना बहुत पसंद है, खासकर कुछ ड्रिंक के बाद. तभी एक अजीब सा दिखने वाला व्यक्ति वहां आया. उसने ग्लव्स पहने, एक सुई निकाली और सलमान के सिर में इंजेक्शन लगाने लगा. मैं यह सब शीशे में देख रहा था और सोच रहा था कि आखिर हो क्या रहा है.
जब शैलेंद्र ने सलमान से पूछा कि यह क्या हो रहा है, तो एक्टर ने शांत अंदाज में जवाब दिया. सलमान ने कहा, "स्टार बनने की एक कीमत चुकानी पड़ती है, दोस्त." बाद में उन्हें पता चला कि सलमान PRP (Platelet-Rich Plasma) ट्रीटमेंट करवा रहे थे. यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें व्यक्ति के अपने प्लाज्मा का इस्तेमाल बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए किया जाता है.
शैलेंद्र सिंह ने लगाया ये आरोप
शैलेंद्र सिंह ने ये भी आरोप लगाया कि उन्होंने जिस समय सलमान खान को ये ट्रीटमेंट लेते हुए देखा था उस समय भारत के अंदर पीआरपी थेरेपी को भारत में परमिशन नहीं मिली थी. शैलेंद्र ने ये भी दावा किया है कि उस समय कई ए स्टार्स ने ये ट्रीटमेंट छिप कर लिया था.
फिलहाल इस पर सलमान खान या उनकी पीआर टीम से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
ये भी पढ़ें: 'आप लोगों की तबीयत कैसी है?' हेल्थ को लेकर उठे सवालों पर सलमान खान का मजेदार रिएक्शन
