King Movie Update: शाहरुख-सुहाना की ‘किंग’ में खूंखार विलेन की एंट्री, दे चुके हैं वायलेंट सीन्स

King Movie Update: शाहरुख-सुहाना की फिल्म मच अवेटेड ‘किंग’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है. अब फिल्म में दो और नाम जुड़ गए हैं, जो खतरनाक विलेन की भूमिका निभा चुके हैं. यह फिल्म 2026 में रिलीज हो सकती है.

King Movie Update: शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड एक्शन फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है. डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की ओर से निर्देशित इस फिल्म में किंग खान की बेटी सुहाना खान बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं. पिछले दिनों खबर थी कि फिल्म में शाहरुख और सुहाना खान के साथ दीपिका पादुकोण इसका हिस्सा हैं, जो किंग में सुहाना की मां का किरदार निभाने वाली हैं. अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की कास्ट में दो और दमदार कलाकारों का नाम जुड़ गया है- राघव जुयाल और सौरभ शुक्ला.

मुंबई में शुरू हुई शूटिंग

फिल्म से जुड़े करीबी सूत्र के मुताबिक, सुहाना खान ने पहले ही मुंबई में शूटिंग शुरू कर दी है और शाहरुख जल्द ही सेट पर उन्हें जॉइन करेंगे. बताया जा रहा है कि सौरभ शुक्ला भी शूटिंग में शामिल हो चुके हैं और फिल्म में उनका किरदार बहुत अहम है. वहीं, फिल्म ‘किल’ में अपने खतरनाक निगेटिव किरदार से पहचान बनाने वाले राघव जुयाल ‘किंग’ में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इसके अलावा, वो आर्यन खान की वेब सीरीज ‘Bads of Bollywood’ में भी नजर आने वाले हैं, जो जून में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

फिल्म की कास्ट लिस्ट हुई पावरफुल

‘किंग’ की कास्टिंग को लेकर पहले ही नाम सामने आ चुके हैं, जिसमें अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी और अभय वर्मा जैसे नाम शामिल हैं. फिल्म के प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने बताया, “हर किरदार के लिए मेकर्स ने खूब सोच-समझकर एक्टर्स को फाइनल किया है.”

प्रोडक्शन और रिलीज डेट

‘किंग’ को शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म एक हाई-स्केल एक्शन थ्रिलर होगी, जिसमें पहली बार पिता-बेटी (शाहरुख-सुहाना) की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आएगी. फिल्म की संभावित रिलीज डेट अक्टूबर 2026 बताई जा रही है.

यह भी पढ़े: Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 37: अक्षय की ‘केसरी 2’ हिट या फ्लॉप? 37 दिन के आंकड़े ने किया साफ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >