Shahid-Kareena: एनुअल डे में हुआ शाहिद-करीना का ‘जब वी मेट’ मोमेंट, वायरल तस्वीरें देख फैंस को आई ऐश्वर्या और सलमान की याद

Shahid-Kareena: धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल में बीते दिन गुरुवार, 19 दिसंबर के दिन एनुअल डे मनाया गया था. इस फंक्शन में बॉलीवुड के एक्स कपल शाहीद कपूर और करीना कपूर भी शामिल हुए.

Shahid-Kareena: भारत के टॉप स्कूलों में से एक धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल में बीते दिन गुरुवार, 19 दिसंबर के दिन एनुअल डे मनाया गया था. इस फंक्शन में बॉलीवुड के कई सितारें अपने बच्चों को चीयर करने के लिए पहुंचे. इनमें ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन करीना कपूर, सैफ अली खान, शाहिद कपूर समेत कई एक्टर्स का नाम शामिल है. फंक्शन से ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या और शाहरुख खान और गौरी के बेटे अब्राहम ने भी अपने एक्ट से ऑडियंस का दिल जीता। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही हैं, लेकिन इस फंक्शन में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र शाहिद कपूर और करीना कपूर रहे. इन दोनों को देख फैंस को उनके ‘जब वी मेट’ मोमेंट को याद कर रहे हैं. साथ ही उन्हें देखकर दर्शकों को सलमान खान ऐश्वर्या राय की भी याद आई. आइए बताते हैं ऐसा क्यों.

यहां देखें आराध्या-अब्राहम की तस्वीरें-

शाहिद-करीना का ‘जब वी मेट’ मोमेंट

शाहिद कपूर और करीना कपूर की धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल फंक्शन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में एक्टर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस करीना कपूर खान के पीछे वाली सीट पर बैठे नजर आये हैं. इन दोनों की तस्वीरों को देख सोशल मीडिया यूजर्स को उनकी फिल्म ‘जब वी मेट’ की याद आ गई.

एंटरटेनमेंट से जुड़े ऐसे मजेदार अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें

फैंस को आई सलमान और ऐश्वर्या की याद

करीना कपूर और शाहिद कपूर की इन तस्वीरों को देख फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने सलमान और ऐश्वर्या राय को याद करते हुए लिखा- सब कभी ना कभी दिख जाते हैं साथ, लेकिन 22 सालों में एक बार भी ऐसा नहीं हुआ कि सलमान भाई और ऐश्वर्या साथ दिख जाएं एक फ्रेम में. दूसरे यूजर ने लिखा, ‘हमारा कबीर सिंह रास्ता भटक गया है क्या, ये क्या कर रहा है.’ तीसरे ने लिखा- सीटिंग अरेंजमेंट करने वालों को सलाम.

Also Read: Aishwarya-Abhishek Video: ऐश्वर्या के लिए प्रोटेक्टिव हसबैंड बने अभिषेक बच्चन, ससुर बिग बी के साथ ऐसे नजर आई एक्ट्रेस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >