Cocktail 2: शाहिद कपूर स्टारर ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग पूरी, फैंस ने लिखा- जल्दी पोस्टर और रिलीज डेट ड्राॅप करो

Cocktail 2 की शूटिंग पूरी हो चुकी है. शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं. शूट रैप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. अब फिल्म की रिलीज डेट को लेकर फैंस में उत्सुकता बढ़ गई है.

Cocktail 2: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल ‘कॉकटेल 2’ को लेकर फैंस के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. शुक्रवार रात फिल्म के निर्देशक होमी अदजानिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर शूट रैप की जानकारी दी.

‘कॉकटेल 2’ साल 2012 में आई सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ की स्पिरिचुअल सीक्वल है. ऐसे में दर्शकों की उम्मीदें इस फिल्म से काफी ज्यादा जुड़ी हुई हैं. शूटिंग पूरी होने की खबर के बाद से ही फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.

होमी अदजानिया ने शेयर की खास तस्वीर

होमी अदजानिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के साथ जश्न मनाते नजर आ रहे हैं. तस्वीर में पूरी टीम काफी खुश दिख रही है. पोस्ट के साथ डायरेक्टर ने लिखा, “Cocktail 2 shoot wrapped. I may be biased, but this one feels a tad special. Big love to my fab crew & cast for tolerating the absurdity that I am.”

सेलेब्स ने दी बधाइयां

होमी अदजानिया की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने रिएक्शन दिया. कृति सेनन ने कमेंट करते हुए लिखा, “Love you, Homster.” वहीं रश्मिका मंदाना ने लिखा, “Homsterrrrr!!!! Biggesttt love to you!!” फिल्ममेकर जोया अख्तर ने भी हार्ट और क्लैप इमोजी के जरिए अपनी खुशी जाहिर की. वहीं कई फैंस ने कमेंट सेक्शन में फिल्म का टीजर जल्द रिलीज करने की मांग की.

कब रिलीज हो सकती है ‘कॉकटेल 2’?

फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट का अभी तक ऐलान नहीं किया गया है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘कॉकटेल 2’ को 2026 के आखिर तक सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है. शूटिंग पूरी होने के बाद अब फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन के फेज में जाएगी.

दमदार स्टार कास्ट

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के अलावा फिल्म में अर्जुन रामपाल, डिंपल कपाड़िया और रोहित सराफ भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. ‘कॉकटेल’ ने दीपिका पादुकोण के करियर को नई दिशा दी थी, ऐसे में इसका सीक्वल भी बड़े पर्दे पर खास असर छोड़ने की उम्मीद है.

बिहार-झारखंड के टॉप एक्सपर्ट्स के साथ बजट-26 की हर परत का विश्लेषण

बजट 2026 से जुड़ी हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: Border 2 Box Office Update: 9वें दिन भी ‘बॉर्डर 2’ का दबदबा, दोपहर 12 बजे तक की कमाई जान दंग रह जाएंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >