Shah Rukh Khan के पहले नेशनल अवॉर्ड जीतने पर खुशी से झूम उठी पत्नी गौरी खान, कह दी ये बड़ी बात

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान को एटली कुमार निर्देशित फिल्म ‘जवान’ में उनके अभिनय के लिए 71वें राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला. अभिनेता ने अपने लगभग 33 साल के करियर में अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार जीता. उन्होंने यह सम्मान विक्रांत मैसी के साथ शेयर किया. अब किंग खान की वाइफ गौरी ने इस बड़ी खुशी को सेलिब्रेट किया.

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को 71वें राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में एटली की ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान के लिए बेस्ट अभिनेता का प्रतिष्ठित अवॉर्ड मिला. यह किंग खान के 33 साल के करियर में उनका पहला अवॉर्ड है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किए. अब एक्टर की वाइफ गौरी खान ने नेशनल अवॉर्ड जीतने पर रिएक्ट किया.

शाहरुख खान को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर क्या बोली गौरी खान

गौरी खान अपने पति की इस बड़ी जीत से काफी गौरवान्वित है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पति और किंग खान को शुभकामनाएं दीं. उनकी एक तस्वीर भी शेयर की, जिसके साथ लिखा, “@iamsrk, यह कैसा सफर रहा है… राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर बधाई!!! इसके आप हकदार हैं… यह आपकी वर्षों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है. अब मैं इस पुरस्कार के लिए एक स्पेशल मैंटल डिजाइन कर रही हूं.”

ऑल ब्लैक लुक में छा गए किंग खान

शाहरुख खान की बात करें तो, अभिनेता ऑल ब्लैक लुक में नजर आए. चश्मा लगाकर एक्टर काफी हैंडसम लग रहे थे. वह रानी मुखर्जी के साथ बैठे हुए थे, जिन्होंने ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ में अपनी एक्टिंग के लिए बेस्ट अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता. शाहरुख खान को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुआ.

शाहरुख खान को सम्मानित करते हुए क्या बोले सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव

शाहरुख खान को सम्मानित करते हुए, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू ने कहा, “जिस व्यक्ति की मुस्कान बॉर्डर क्रॉस करती है और उनके डायलॉग हमारी डिक्शनरी का हिस्सा बन गए हैं. उन्हें अपना पहला पुरस्कार मिला है. दिल्ली के रंगमंच से वर्ल्डवाइड स्टारडम तक का उनका सफर अपने आप में एक कहानी है. वह सिर्फ राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नहीं, बल्कि दिलों के बादशाह हैं.”

यह भी पढ़ें- 71st National Film Awards: शाहरुख खान को मिला बेस्ट एक्टर के लिए नेशनल अवॉर्ड, फ्लाइंग किस बनी हाइलाइट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >