Shah Rukh Khan Death Threat: शाहरुख खान का दुश्मन कौन? रायपुर से आया धमकी वाला फोन, मुंबई पुलिस अलर्ट

शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद मुंबई पुलिस सर्तक हो गई है. जिस शख्स ने एक्टर को फोन कर धमकी दी, उसके बारे में पुलिस पता कर रही है. पुलिस की जांच जारी है.

Shah Rukh Khan Death Threat: सलमान खान के बाद अब बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख को जान से मारने की धमकी मिली है. मुंबई पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों के अनुसार, किंग खान को एक शख्स ने कॉल कर धमकी दी है. धमकी देने वाले ने करोड़ों रुपये की मांग की है. मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया गया है. एक्टर को जिस नंबर से कॉल आया, पुलिस ने उसके बारे में जानकारी निकाली. जिसके बाद पता चला कि वह नंबर रायपुर के फैजान के नाम से रजिस्टर्ड है.

मुंबई पुलिस की टीम पहुंची रायपुर

शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस चौकन्ना हो गई है. कॉल ट्रेस होने के बाद मुंबई पुलिस की टीम रायपुर पहुंच गई है और मामले की जांच चल रही है. धमकी देने के बाद से उस शख्स का फोन बंद आ रहा है. पुलिस धमकी देने वाले शख्स फैजान की खोज कर रही है.

शाहरुख खान को पिछले साल भी मिली थी जान से मारने की धमकी

साल 2023 में शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. जिसके बाद 2023 अक्टूबर में किंग खान को Y+ सुरक्षा दी गई. उसके बाद से ही साहरुख सुरक्षा गार्डों से घिरे रहते हैं. एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म किंग में अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे.

Also Read- कोयला देखी, कंप्यूटर सेंटर बंद किया, 95 दिन मन्नत के बाहर बैठा; तब तक नहीं लौटा जब तक शाहरुख नहीं मिले

Also Read- सुहाना-अबराम-आर्यन के बीच नहीं होती कोई लड़ाई, शाहरुख खान बोले- प्रॉपर्टी के बंटवारे में…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >