Shah Rukh Khan: अभिजीत भट्टाचार्य का शाहरुख खान को लेकर बड़ा दावा, कहा- इंडस्ट्री में लोग उन्हें हकला कहकर बुलाते…

Shah Rukh Khan: मशहूर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के कई सुपरहिट गानों में अपनी आवाज दी है. सिंगर ने शुभांकर मिश्रा के एक पॉडकास्ट के दौरान किंग खान को लेकर एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि शाहरुख खान को इंडस्ट्री में लोग उनकी पीठ पीछे ‘हकला’ कहकर बुलाते थे.

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के मशहूर गायक अभिजीत भट्टाचार्य अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. सिंगर पिछले दिनों सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘बादशाह’ के पॉपुलर ट्रैक ‘वो लड़की’ के एक फैन के बनाए गए मैशअप पर प्रतिक्रिया देने के लाइमलाइट में थे. अब हाल ही में उन्होंने इस बात पर सफाई दी है कि वह मामला अब सुलझ गया है और दोनों में सुलह हो गई है. इसके साथ ही अभिजीत ने इस बात का भी खुलासा किया है कि इंडस्ट्री में लोग शाहरुख खान को उनकी पीठ पीछे ‘हकला’ कहकर बुलाते थे.

‘मैं बहुत ज्यादा चूजी हो गया था’

अभिजीत भट्टाचार्य ने हाल ही में शुभांकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर एक पॉडकास्ट के दौरान कहा, “90 के दशक में वह कई गानों को लेकर निराश थे, उस समय उन्होंने कई गानों को गाने से मना कर दिया था. सिंगर ने कहा, ‘मैं बहुत ज्यादा चूजी हो गया था. मैं इस मामले में काफी सावधान हो गया था. मैंने फैसला कर लिया था कि मैं सिर्फ शाहरुख खान के लिए ही गाना गाऊंगा.’

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

‘हकले के लिए गा रहा है न तू’

अभिजीत भट्टाचार्य ने आगे बताया कि कैसे लोग शाहरुख को हकला कहकर बुलाते थे. उन्होंने कहा- यह एक परेशानी बन गई थी क्योंकि लोग उन्हें पीछे हकला कहकर बुलाते थे. जब मैं स्टेज से उतर रहा था, तो एक स्टार आगे आया और बोला, ‘ऐ! हकले के लिए गा रहा है न तू?’ दो लोगों ने एक साथ ऐसा कहा.”

पार्श्व गायन से बनाई दुरी

अभिजीत ने कहा, “मैं चौंक गया! मुझे लगा कि वे शाहरुख से क्यों जल रहे हैं. मुझे मेरे गाने के लिए पुरस्कार मिला है. इसके बाद मैं पार्श्व गायन में रुचि खोता चला गया. मैं फिर अपने शो और सिंगिंग कार्यक्रमों में फोकस करने लगा था. मुझे इसी से खुशी मिलने लगी थी.”

Also Read: Honey Singh: क्या शाहरुख खान ने उठाया था रैपर हनी सिंह पर हाथ? बोले- मुझे थप्पड़ मारा…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >