Income Tax: शाहरुख खान ने इस साल दिया इतना टैक्स, अमिताभ बच्चन-सलमान को छोड़ा पीछे, देखें टॉप 5 की लिस्ट

बॉलीवुड सितारे हर साल करोड़ों रुपये का टैक्स देते हैं. इस साल शाहरुख खान ने सबसे ज्यादा टैक्स दिया है. उन्होंने टैक्स चुकाने के मामले में अमिताभ बच्चन और सलमान खान को पीछे छोड़ दिया. टॉप 5 की लिस्ट आपको बताते हैं.

Income Tax: हाल ही में हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 जारी किया गया था. लिस्ट के अनुसार, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की नेट वर्थ 7300 करोड़ हैं. अब किंग खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. साल 2024 में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले इंडियन सेलेब्स की लिस्ट में एक्टर का नाम सबसे ऊपर है. एक्टर ने 92 करोड़ रुपये का टैक्स भरा है. जबकि साउथ से सुपरस्टार थलपति विजय का लिस्ट में दूसरे नंबर पर नाम आया है.

शाहरुख खान ने 2024 में कितना टैक्स भरा

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान साल 2004 में 92 करोड़ रुपये का टैक्स भरा है. फॉर्च्यून इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो, एक्टर ने पिछले साल पठान, जवान और डंकी जैसी ब्लॉकबस्टर मूवीज दी थी. पठान पिछले साल की शुरूआत में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने धूम मचा दिया था. इसने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.

दूसरे नंबर पर कौन रहा

शाहरुख खान के बाद साउथ स्टार थलपति विजय ने इस साल 80 करोड़ रुपये का टैक्स भरा.

सलमान खान ने कितना टैक्स भरा

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान ने 75 करोड़ रुपये का टैक्स भरा. सलमान लिस्ट में तीसरे नंबर पर है.

चौथे नंबर पर कौन रहा

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने 71 करोड़ रुपये का टैक्स भरा और वो लिस्ट में चौथे नंबर पर है. जबकि पांचवें नंबर पर क्रिकेटर विराट कोहली है, जिसने 66 करोड़ रुपये का टैक्स चुकाया.

अजय देवगन और रणबीर कपूर ने कितना टैक्स भरा

अजय देवगन ने जहां 42 करोड़ रुपये का टैक्स भरा, जबकि रणबीर कपूर ने 36 करोड़ रुपये का टैक्स दिया. वहीं, ऋतिक रोशन ने 28 करोड़ रुपय��� और कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने 26 करोड़ का टैक्स चुकाया. इसके अलावा करीना कपूर ने 20 करोड़ रुपये और शाहिद कपूर ने 14 करोड़ का टैक्स पे किया. लिस्ट में विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर का भी नाम है.

Read Also –Shah Rukh Khan Net Worth: अमिताभ बच्चन से ज्यादा अमीर हैं शाहरुख खान, जानें कहां-कहां से करते हैं कमाई

Also Read- पार्टी में बेहद छोटे ड्रेस में पहुंची आर्यन खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड, शाहरुख खान की लाडली दिखी इस खास शख्स के साथ

Also Read- Darr फिल्म के सेट पर सनी देओल ने फाड़ दी थी अपनी पैंट, इस शख्स ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- शाहरुख खान उनपर…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >