Batwara 1947 के फ्लॉप होने पर शबाना आजमी हुई हैरान, बोली- सनी देओल मुस्लिम किरदार क्यों निभा रहे

'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई. अब शबाना आजमी ने कहा कि जो लोग फिल्म देखने गए, उनके रिएक्शन भी काफी कन्फ्यूजिंग रहे. लोगों को इस बात से ही आपत्ति है कि सनी देओल मुस्लिम किरदार क्यों निभा रहे हैं.

Batwara 1947: 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त को थियेटर्स में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों से मिला जुला रिस्पांस मिला. ओपनिंग वीकेंड तक तो मूवी ने शानदार कमाई की, हालांकि उसके बाद टिकट खिड़की पर दर्शकों की संख्या हर दिन गिरती चली गई. भारत में सनी देओल की ऐतिहासिक ड्रामा 50 करोड़ तक का बिजनेस नहीं कर पाई और ये फ्लॉप हो गई.

Shabana Azmi On Batwara 1947 Flop: बंटवारा 1947 के फ्लॉप होने पर क्या बोली शबाना आजमी

बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी ने बंटवारा 1947 के फ्लॉप होने पर निराशा व्यक्त की. जूम संग बात करते हुए शबाना ने कहा, ''मैं इस बात से काफी हैरान हूं कि ‘बंटवारा 1947’ बॉक्स ऑफिस पर इतनी बुरी तरह से फ्लॉप रही. मेरे आसपास ऐसे कई लोग हैं, जो मेरे पास आकर कहते हैं कि उन्हें फिल्म बहुत पसंद आई और कहानी भी अच्छी लगी. हालांकि दूसरी तरफ बहुत से लोग फिल्म देखने थिएटर तक पहुंचे ही नहीं और जो लोग फिल्म देखने गए, उनके रिएक्शन भी काफी कन्फ्यूजिंग रहे.''

ये भी पढ़ें: ‘Batwara 1947’ में शबाना आजमी बनीं सीधी-सादी माई तो ‘Awarapan 2’ में खतरनाक विलेन, बोलीं- अलग किरदार निभाना सौभाग्य

Shabana Azmi On Sunny Deol Muslim Character: सनी देओल ने मुस्लिम कैरेक्टर पर क्या बोली शबाना आजमी

शबाना आजमी ने आगे कहा, ''मतलब आप सनी देओलको मुसलमान के किरदार में क्यों नहीं देख सकते? ‘कुली’ जैसी फिल्म थीं, जिनमें अमिताभ बच्चन ने आराम से मुस्लिम किरदार निभाए थे. वह 786 भी लगाते थे और लोगों ने उसे बिल्कुल स्वीकार किया था. अब मैं ये समझ नहीं पा रही हूं कि हमारे यहां ऐसा माहौल क्यों बनाया जा रहा है, जहां इस तरह के डिविजन जानबूझकर किए जा रहे हैं.''

वेटरन एक्ट्रेस ने कहा, ''मुझे तो इस बात पर हैरानी होती है कि कुछ लोगों को इस बात से ही आपत्ति है कि सनी देओल मुस्लिम किरदार क्यों निभा रहे हैं. कुछ लोग तो ये तक कह रहे हैं कि वह पाकिस्तानी रोल कर रहे हैं. आप फिल्म देखकर आए हैं, फिर भी ये बात समझ में क्यों नहीं आ रही?''

ये भी पढ़ें: Batwara 1947 Box Office: 50 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर सकी सनी देओल की फिल्म, कलेक्शन देख जानें हिट हुई या फ्लॉप

Shabana Azmi On Praises Sunny Deol: सनी देओल की तारीफ में क्या बोली शबाना आजमी

शबाना आजमी ने कहा, ''अब हिंदुस्तान-पाकिस्तान का मुद्दा हिंदी सिनेमा में ऐसा विषय बन गया है, जिसे छूना भी मुश्किल हो गया है और ये काफी निराशाजनक है. क्योंकि ये ऐसी फिल्म है, जिसमें राजनीतिक तौर पर कुछ भी गलत नहीं है.'' उन्होंने सनी देओल की एक्टिंग की तारीफ करते हुए कहा, ''इसमें सनी ने बहुत अच्छा काम किया है. खासकर मेरे साथ जो इमोशनल सीन्स हैं, उनमें मुझे सच में लगा कि वह इस बुजुर्ग महिला की परवाह करते हैं.''


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >