Sarfira Vs Indian 2 Collection: कमल हासन की ‘इंडियन 2’ ने अक्षय की फिल्म ‘सरफिरा’ का निकाला दम, जानें कलेक्शन

फिल्म ‘सरफिरा’ और ‘इंडियन 2’, 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. दोनों फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या है, आपको हम बताते हैं. सरफिरा में अक्षय कुमार मुख्य रोल निभा रहे हैं.

Sarfira Vs Indian 2 Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार की फिल्म ‘सरफिरा’ ने पहले दिन कोई खास कमाल नहीं किया. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर क्रेज था, लेकिन सिनेमाघरों में ये दर्शक नहीं जुटा पा रही. मूवी में राधिका मदान और परेश रावल ने भी महत्वपूर्ण रोल निभाया है. वहीं, कमल हासन की ‘इंडियन 2’ भी अक्षय की मूवी के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. दोनों ने अबतक 2 दिन में कितनी कमाई कर ली, आपको बताते हैं.

अक्षय कुमार की सरफिरा ने दूसरे दिन की इतनी कमाई

अक्षय कुमार की सरफिरा उनकी 150वीं फिल्म है और इसने ओपनिंग डे पर बेहद कम कमाई की थी. Sacnilk.com के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, शनिवार को फिल्म ने सिर्फ 4.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. अबतक दो दिन में इसने 6.75 का कलेक्शन किया है. उम्मीद है कि रविवार को मूवी कुछ बेहतर कमाई कर सकती है. वर्ड-ऑफ माउथ से फिल्म को कुछ फायदा मिल सकता है. बता दें कि मूवी कैप्टन गोपीनाथ के लाइफ पर आधारित है.

Also Read- Sarfira Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की फिल्म को मिली ठंडी ओपनिंग, कई जगह हुए शो कैंसिल, जानें कलेक्शन

Also Read- Sarfira Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की फिल्म ओपनिंग डे पर करेगी सिर्फ इतने की कमाई, एक्सपर्ट्स बोले- चर्चा कम है…

Also Read- Sarfira: कैप्टन गोपीनाथ हैं ‘सरफिरा’ के असली हीरो, जिन्होंने आम आदमी को दिखाया सस्ते हवाई सफर का सपना

इंडियन 2 ने सरफिरा को छोड़ा पीछे

वहीं, कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 ने अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा से काफी बेहतर कलेक्शन किया है. ओपनिंग डे पर मूवी ने 25.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. दूसरे दिन मूवी ने सभी भाषाओं में 18.2 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. अबतक टोटल कमाई फिल्म ने 43.8 करोड़ रुपये का कर लिया है. एक्टर की मूवी ने सरफिरा से बेहतर कमाई की है और अक्षय की मूवी को पीछे छोड़ दिया. बता दें कि फिल्म का बजट 150 करोड़ है और ये 1996 की फिल्म इंडियन का सीक्वल है. इसमें कमल के अलावा सिद्धार्थ और रकुल प्रीत सिंह भी हैं. ये हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु में रिलीज किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >