Sarfira OTT Release: अक्षय कुमार की ‘सरफिरा’ ओटीटी डेब्यू को तैयार, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी फिल्म

Sarfira OTT Release: अक्षय कुमार और राधिका मदान की सपनों की उड़ान को देखने के लिए तैयार हो जाए. थिएटर्स के बाद जल्द ही यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी. यह फिल्म नेशनल अवार्ड विनिंग फिल्म ‘सोरारई पोटरु’ का हिंदी रीमेक है.

Sarfira OTT Release: अक्षय कुमार, राधिका मदान और परेश रावल की ‘सरफिरा’ 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब यह फिल्म ओटीटू के लिए पूरी तरह तैयार है. रधिका मदान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर सरफिरा के ओटीटी रिलीज पर अपडेट दी है. ऐसे में अगर आप इस फिल्म को थिएटर पर नहीं देख पाए और हैं और ओटीटी पर इसके रीलीज के लिए एक्साइटेड हैं तो आइए बताते हैं ये फिल्म कब और कहां स्ट्रीम होगी.

कब और कहां रिलीज होगी सरफिरा

राधिका मदान ने इंस्टाग्राम पर सरफिरा के ओटीटी रिलीज की अनाउंसमेंट करते हुए नीचे कैप्शन लिखा है कि, “सेटबैक हो चाहे हजार, वीर कभी पीछे नहीं हटेगा. उसके सपनों की ऊंची उड़ान को 11 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखें.”

Also Read: OTT This Week: अक्टूबर के पहले वीक में होगा फुल एंटरटेनमेंट, वीकेंड पर पॉपकॉर्न के साथ हो जाइए तैयार, लिस्ट

Also Read: Ulajh OTT: औटीटी पर आते ही फिल्म ने मचाई धूम, प्रभास की फिल्म को मात दे टॉप 10 फिल्मों में बनायी जगह 

फिल्म के बारे में

सरफिरा का निर्देशन सुधा कोंगरा ने किया है. यह फिल्म नेशनल अवार्ड विनिंग फिल्म ‘सोरारई पोटरु’ का हिंदी रीमेक है, जो इंडियन लो-कॉस्ट एयरलाइन सिंपलीफ्लाई डेक्कन के संस्थापक जी.आर. गोपीनाथ के जीवन की घटनाओं पर केंद्रित है.

अक्षय कुमार वर्क फ्रंट

अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर आखरी बार स्त्री 2 में कैमियो रोल और औरों में कहां दम में मुख्य भूमिका निभाते नजर आए थे. अब जल्द ही अक्षय कुमार स्काई फोर्स, वेलकम टू द जंगल, हाउसफुल 5 और जॉली एलएलबी 3 में नजर आएंगे.

Also Read: Friday OTT Release: The GOAT से लेकर मानवत मर्डर तक, इस शुक्रवार रिलीज हो रही हैं ये धांसू वेब सीरीज-फिल्में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >