Sarfira Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की फिल्म को मिली ठंडी ओपनिंग, कई जगह हुए शो कैंसिल, जानें कलेक्शन

अक्षय कुमार की 150वीं फिल्म सरफिरा ने पहले दिन कोई खास कमाल नहीं किया. दर्शकों को मूवी इम्प्रेस करने में नाकाम रही. ये फिल्म तमिल फिल्म सोरारई पोटरु की हिंदी रीमेक है. आपको बताते हैं ओपनिंग डे पर मूवी ने कितने का बिजनेस किया.

Sarfira Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की सरफिरा 12 जुलाई को रिलीज हो गई है. सरफिरा सूर्या की सोरारई पोटरु की हिंदी रीमेक है. सोरारई पोटरु बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और सूर्या ने इसमें मुख्य किरदार निभाया था. फिल्म जी.आर. गोपीनाथ की कहानी पर आधारित है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज था और इसके पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. ओपनिंग डे पर मूवी ने कितनी कमाई की, आपको बताते हैं.

जानें पहले दिन सरफिरा की कितनी हुई कमाई

सरफिरा को दर्शकों से मिला-जुला रिएक्शन मिला. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म वर्ड ऑफ माउथ फिल्म है. sacnilk की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ओपनिंग डे पर मूवी ने 2.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. मूवी को 2500 स्क्रीन पर रिलीज की गई थे, लेकिन सभी जगहों पर मूवी नहीं चली और कई जगहों पर शो को कैंसिल कर दिया गया. बेल बॉटम, सेल्फी और मिशन रानीगंज के बाद खिलाड़ी कुमार की ये चौथी फिल्म है, जिसने 3 करोड़ रुपए से कम की कमाई की.

Also Read- Sarfira Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की फिल्म ओपनिंग डे पर करेगी सिर्फ इतने की कमाई, एक्सपर्ट्स बोले- चर्चा कम है…

Also Read- Sarfira: कैप्टन गोपीनाथ हैं ‘सरफिरा’ के असली हीरो, जिन्होंने आम आदमी को दिखाया सस्ते हवाई सफर का सपना

Also Read: शिखर धवन का पोस्ट देख अक्षय कुमार का छलका दर्द, बोले- ‘इससे ज्यादा दर्दनाक कुछ नहीं…’

2024 की सबसे ज्यादा ओपनिंग डे पर कमाई करने वाली हिंदी फिल्में

कल्कि 2898 AD: 21 करोड़
फाइटर: 20.5 करोड़
बड़े मियां छोटे मियां: 15 करोड़
शैतान: 14 करोड़
क्रू: 9 करोड़
मिस्टर और मिसेज माही: 6.9 करोड़
मैदान: 6.8 करोड़
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया: 6.8 करोड़
आर्टिकल 370: 6.12 करोड़
चंदू चैंपियन: 5 से 6 करोड़ नेट

सूर्या ने अक्षय कुमार के नाम लिखा खास मैसेज

अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा उनकी 150वीं फिल्म है. इस बारे में एक्टर ने खुद बताया था. वहीं, सूर्या ने एक्टर के नाम स्पेशल पोस्ट लिखा, “सरफिरा हमेशा हम सभी के लिए एक महत्वपूर्ण फिल्म रहेगी! अक्षय कुमार सर, सरफिरा को अपनी 150वीं फिल्म के रूप में चुनने के लिए धन्यवाद. आपने वीर को इतनी खूबसूरती से जीवंत कर दिया है। सुधा कोंगरा, आपने इतने सालों तक यह सपना देखा है, खुशी है कि हमारी फिल्म अब सिनेमाघरों में है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >