Leo में संजय दत्त का रोल बेकार करने वाले बयान पर लोकेश कनगराज ने दिया रिएक्शन, कहा- मैं कोई जीनियस…

Leo में अपने किरदार को लेकर संजय दत्त की नाराजगी पर निर्देशक लोकेश कनगराज ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा- “शायद मुझसे गलती हो गई हो, मैं सीख रहा हूं.” जानिए पूरी बातचीत.

Leo: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त ने हाल ही में फिल्म ‘लियो’ में अपने किरदार एंटनी दास को लेकर नाराजगी जाहिर की थी. उन्होंने कहा था कि उन्हें निर्देशक लोकेश कनगराज ने एक छोटा और कमजोर किरदार दिया, जबकि वह इससे बेहतर की उम्मीद कर रहे थे. अब इसपर लोकेश कनगराज का रिएक्शन सामने आया है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

वीडियो के वायरल होने के बाद आया फोन कॉल

संजय दत्त के इस बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें उन्होंने कहा था – “लोकेश ने मुझे बर्बाद कर दिया.” हालांकि, इस क्लिप के वायरल होते ही संजय दत्त ने लोकेश को खुद फोन किया और कहा कि उनकी टिप्पणी को गलत तरीके से पेश किया गया.

लोकेश कनगराज ने The Hollywood Reporter India को बताया, “वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद संजय सर ने मुझे फोन किया और कहा कि यह एक मजाक था, जिसे लोगों ने काटकर अलग अंदाज में पेश कर दिया. मैं समझ गया, कोई बात नहीं.”

लोकेश ने मानी अपनी गलती

इस कॉल के बाद लोकेश ने विनम्रता से माना कि संभव है कि किरदार लिखने में उनसे कुछ चूक हो गई हो. उन्होंने कहा, “मैं कोई जीनियस नहीं हूं. मैंने अपनी फिल्मों में कई गलतियां की हैं और मैं सीख रहा हूं. शायद मैं अगली बार संजय सर के लिए कुछ बेहतरीन कर पाऊं.”

‘लियो’ में था दमदार था संजय दत्त का रोल

संजय दत्त ने ‘लियो’ में एंटनी दास की भूमिका निभाई थी, लेकिन उनके किरदार को बहुत अधिक स्क्रीन्सपेस नहीं मिला, जो फैंस के लिए भी निराशाजनक रहा. हालांकि, फिल्म में थलपति विजय के साथ उनके सीन दमदार थे, लेकिन वह लंबे समय तक याद रह जाने वाले किरदार नहीं बन सके.

यह भी पढ़े: Ramayana: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को भारत की सबसे महंगी फिल्म बनाने पर प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- सबसे बड़े महाकाव्य…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >