Raid 2 vs The Bhootnii: ‘रेड 2’ के शोर में दब गई ‘द भूतनी’, संजय दत्त ने इंडस्ट्री से की भावुक अपील

Raid 2 vs The Bhootnii: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने अपनी नई फिल्म ‘द भूतनी’ के गाने के लांच इवेंट में अपनी फिल्म को दूसरी फिल्मों के मुकलबले इंडस्ट्री से नजरअंदाज किये जाने पर बात की है. साथ ही उन्होंने एक भावुक अपील भी की.

Raid 2 vs The Bhootnii: अजय देवगन की ‘रेड 2’ के साथ संजय दत्त की हॉरर-कॉमेडी ‘द भूतनी’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. दोनों ही फिल्मों का इंतजार दर्शक लंबे वक्त से कर रहे हैं, लेकिन कहीं न कहीं रेड 2 के क्रेज के आगे ‘द भूतनी’ फीकी पड़ते नजर आ रही है. जिसके बारे में खुद फिल्म के अभिनेता संजय दत्त ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बिना अजय देवगन की फिल्म का नाम लिए बात की है. साथ ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से एक भावुक अपील भी की है. आइए बट्टे हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

संजय दत्त का छलका दर्द

संजय दत्त ने ‘द भूतनी’ के नए गाने को लॉन्च करते समय अपनी फिल्म को दूसरी फिल्मों के मुकाबले नजरअंदाज करने पर बात की. उन्होंने कहा, ‘इंडस्ट्री ऐसे बंट चुकी है, जैसे मैंने पहले कभी देखा न था. हम सब एक फैमिली थे और हमेशा रहेंगे. लेकिन ऐसा लग रहा है कि फिलहाल थोड़ा भटक गए हैं. मैं ये कहना चाहता हूं कि इस इंडस्ट्री के लिए हर फिल्म महत्वपूर्ण होती है और इसलिए हर फिल्म को वो मौका देना चाहिए. फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स और थिएटर मालिकों भी सबको समान मौका देना चाहिए. ‘द भूतनी’ को इतना महत्व नहीं दिया जा रहा है. लेकिन मुझे पता है कि ये फिल्म जरूर आगे निकलेगी.’

फिल्म इंडस्ट्री से की भावुक अपील

संजू बाबा ने आगे फिल्म इंडस्ट्री से अपील करते हुए कहा, ‘मेरी फिल्म इंडस्ट्री से ये गुजारिश है कि हमें एक परिवार की तरह फिर एक बार एक दूसरे के साथ खड़े होना चाहिए. एक दूसरे की मदद करनी चाहिए, ताकि पूरी इंडस्ट्री आगे बढे और सब लोग तरक्की करें. मैं यहां सिर्फ अपनी बात नहीं कर रहा हूं. मैं यहां पूरी कम्युनिटी की बात कर रहा हूं. क्योंकि मुझे मेरी इस इंडस्ट्री से बहुत प्यार है. हालांकि, अपने इस बयान में संजय दत्त ने कहीं पर भी अजय देवगन या उनकी फिल्म ‘रेड 2’ का नाम नहीं लिया.अब संजय दत्त की इस अपील पर इंडस्ट्री के उनके दोस्त किस तरह से रिएक्ट करते हैं? ये देखना दिलचस्प होगा.’

यह भी पढ़े: Box Office Report: अजय देवगन की रेड 2 की ताबड़तोड़ कमाई पर भूतनी लगाएगी ब्रेक, ओपनिंग डे कलेक्शन आए सामने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >