Partner फिल्म में सलमान ने ली गोविंदा से ज्यादा फीस, जानें कितनी थी रकम

Partner: साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'पार्टनर' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे. डेविड धवन की ओर से निर्देशित इस फिल्म में गोविंदा और सलमान खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी. स्टार्स ने फिल्म के लिए कितने रुपये लिए थे, इस राज पर से पर्दा उठ चुका है.

Partner: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान, गोविंदा, कैटरीना कैफ और लारा दत्ता स्टारर पार्टनर साल 2017 की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है. इस मूवी के गाने से लेकर बेहतरीन एक्टिंग और धांसू कॉमेडी ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया. रोमांटिक-कॉमेडी ने बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर की उपाधि हासिल की. सालों बाद मूवी के स्टार्स की फीस का खुलासा हो गया है.

सलमान और गोविंदा को पार्टनर के लिए मिले इतने करोड़

सलमान खान और गोविंदा को पार्टनर के लिए कुल मिलाकर 15 करोड़ रुपये मिले थे. YouTube चैनल लाइट्स कैमरा मस्ती के साथ एक इंटरव्यू में राइटर आलोक उपाध्याय ने खुलासा किया, “सोनी दे नखरे गाने के दौरान, कोरियोग्राफर ने कुछ लंबे शॉट लगाए थे. उस समय डेविड धवन मेरे साथ बैठे थे. उन्होंने कहा, ‘एक अभिनेता 10 करोड़ ले रहा है और एक 5 करोड़ ले रहा है. 15 करोड़ के अभिनेता की टांगे दिखाई जा रही है. कोई मतलब तो है नहीं.”

डेविड धवण ने पार्टनर गाने की शूटिंग के दौरान कही थी ये बात

डेविड धवण ने गाने के शूट के दौरान कैमरा पर्सन को कहा था, “ये जो तू 50 रुपये का गमला, 300 रुपये की झाड़ू, फूल और सजावट दिखा रहा है, उससे पिक्चर नहीं चलेगी. ये जो 15 करोड़ रुपये के 2 खड़े हैं, उनके क्लोज ले लो.” पराग सांघवी और सोहेल खान की ओर से सह-निर्मित और डेविड धवन की ओर से निर्देशित ‘पार्टनर’ साल 2005 की हॉलीवुड फिल्म ‘हिच’ से प्रेरित है. इसमें कैटरीना कैफ, गोविंदा, लारा दत्ता, सलमान खान और राजपाल यादव मुख्य भूमिका में हैं.

यह भी पढ़ें- Pahalgam Terror Attack: कंगना रनौत ने पहलगाम आतंकी हमले पर बुलंद की आवाज, बोली- निहत्थे निर्दोष लोगों को

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >