सलमान खान ने बताया कब करेंगे शादी, जानें भाईजान ने क्यों कहा- ‘मेरी लव स्टोरी मेरे साथ कब्र में जाएंगी…

सलमान खान ने एक इंटकव्यू में अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की. सलमान ने स्वीकार किया कि उनकी सारी गर्लफ्रेंड अच्छी थी, फॉल्ट उनमें ही है. साथ ही उन्होंने शादी के सवाल पर भी जवाब दिया.

सलमान खान अपनी फिल्मों के अलावा अपने लव अफेयर्स की वजह से लाइमलाइट में रहते है. सलमान ने अभी तक शादी नहीं की औऱ हर कोई जानना चाहते है कि भाईजान सेटल कब होंगे. हालांकि एक्टर कई एक्ट्रेसेस को डेट कर चुके है और उनकी लवस्टोरी हर किसी को मालूम है. इस बीच एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि वो शादी कब करेंगे. साथ ही सलमान ने स्वीकार किया कि उनकी सारी गर्लफ्रेंड अच्छी थी, फॉल्ट उनमें ही है.

सलमान खान बोले- गलती मुझ में ही है…

सलमान खान ने शो आप की अदालत में अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की. एक्टर ने कहा, गलती मुझ में ही है. क्योंकि जब एक जाती है तो फॉल्ट उनमें था. दूसरी जाती है तो फॉल्ट उनमें ही है, तीसरी जाती है तो उन्हीं में है. चौथी में थोड़ा शक आता है, कि फॉल्ट उनमें है या मुझ में. पांचवी में भी..60-40 का. उससे ज्यादा जब जाने लगती है तब वो कंफर्म कर जाती है कि फॉल्ट मेरा ही था. मेरा ही था. तो इसमें किसी का दोष नहीं है. मेरा ही दोष है. शायद ही डर हो कि मैं उनको वो जिंदगी, वो सुख ना दे पाउं जो कि उनके दिमाग में है. मुझे लगता है सभी अपनी-अपनी जगह बहुत खुश है.

सलमान खान कब करेंगे शादी

सलमान खान से उनकी शादी को लेकर पूछा गया कि वो कब शादी करेंगे. इसपर एक्टर ने कहा, “जब ऊपर वाला चाहेगा. शादी के लिए दो लोगों की जरूरत होती है. पहले मामले में शादी नहीं हुई. जब मैंने हां कहा, तो किसी ने कहा नहीं. जब किसी ने हां कहा, तो मैंने कहा नहीं. अब दोनों तरफ से ‘नहीं’ है. दोनों पक्षों के ‘हां’ कहने पर शादी हो जाएगा. अभी भी समय है. मैं 57 साल का हूं. मैं चाहता हूं कि इस बार यह पहला और आखिरी हो. मतलब एक बीवी होनी चाहिए.” शो में सलमान खान से पूछा गया कि क्या वो अपने ऑटोबायोग्राफी में अपनी सभी प्रेम कहानियों का डिटेल्स के बारे शेयर करेंगे. इसपर एक्टर ने हंसते हुए जवाब दिया, मेरी लव स्टोरीज मेरे साथ साथ कब्र में जाएंगी.

Also Read: ‘इतनी बंदूकें मेरे चारों ओर होती…’, जान से मारने की धमकी पर सलमान खान ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >