आंखों में आंसू लिए बाबा सिद्दीकी को सलमान खान ने यूं दी विदाई, अपने करीबी दोस्त को खोने का दिखा दर्द

बाबा सिद्दीकी के निधन से हर कोई हैरान है. अपने करीबी दोस्त को खोकर सलमान खान टूट गए हैं. भाईजान सिद्दीकी के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे. इस दौरान उनकी आंखों में आंसू भरे दिखे.

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई. सलमान खान और बाबा सिद्दीकी करीबी दोस्त थे. अपने क्लोज फ्रेंड को खोने का गम सलमान को बेहद है. जैसे ही गोली लगने की खबर एक्टर को पता चली, वो शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने अस्पताल पहुंच गए थे. इस दौरान उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो अस्पताल के अंदर जाते दिखे थे. उनके चेहरे पर उदासी और गुस्सा साफ दिख रहा था. वहीं, भाईजान सिद्दीकी के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे. इस दौरान उनकी आंखों में आंसू भरे दिखे. वीडियो को पैपराजी स्नेह जाला ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में वो कड़ी सिक्योरिटी के बीच ब्लैक रेंज रोवर में बाबा सिद्दीकी के घर आते दिखे. उनके आस-पास सुरक्षा गार्डों और पुलिस कर्मियों दिखाए दे रहे हैं. वहीं, एक वीडियो और सामने आया है, जिसमें एक्टर सिद्दीकी के घर से निकलते वक्त काफी भावुक दिखे. उनकी आंखें नम दिखी. उनके चेहरे पर उदासी दिखी और ऐसा लगा मानो अभी आंसू छलक जाएंगे. ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा.

Also Read– Baba Siddique: कौन थे बाबा सिद्दीकी, जिन्होंने शाहरुख-सलमान की करवाई दोस्ती, 5 साल की दुश्मनी चुटकी में की खत्म

Also Read- Baba Siddique की मौत से टूटी शिल्पा शेट्टी, नहीं रुक रहे आंसू, गम में डूबे सलमान खान, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >