Salman Khan Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं सलमान खान, सिकंदर से बॉक्स ऑफिस पर तोड़ेंगे रिकॉर्ड

Salman Khan Net Worth: सलमान खान अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी है. आइये जानते हैं कितने करोड़ के मालिक हैं भाईजान.

Salman Khan Net Worth: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जल्द ही सिकंदर से सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. एक्टर की फिल्म ईद 2025 के मौके पर रिलीज होगी. भाईजान बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप अभिनेताओं में गिने जाते हैं और उन्होंने तीन दशकों में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. आइये एक नजर डालते हैं उनके नेटवर्थ पर.

कितने करोड़ के मालिक हैं सलमान खान

फोब्स के मुताबिक, हिट फिल्मों से भरे करियर में सलमान खान की कुल संपत्ति 2,900 करोड़ के करीब है. अभिनेता एक प्रोजेक्ट के लिए लगभग 100 करोड़ चार्ज करते हैं, इसके अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कमाई करते हैं. इससे पहले, फोर्ब्स ने 2015 और 2018 दोनों में सलमान खान को दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलेब्स में स्थान दिया था.

फिल्मों के अलावा यहां से कमाई करते हैं सलमान खान

फिल्मों के अलावा सलमान खान बीइंग ह्यूमन ब्रांड के मालिक भी हैं. एक्टर ने इसे साल 2013 में लॉन्च किया था. इसके अलावा साल 2020 में बीइंग स्ट्रॉन्ग के फिटनेस टूल्स भी आने लगे. भाईजान का प्रोडक्शन बैनर भी है. वह वर्तमान में मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में ट्रिपलएक्स अपार्टमेंट में रहते हैं. कथित तौर पर इस संपत्ति की कीमत 100-150 करोड़ आंकी गई है. इसके अलावा उनके पास महाराष्ट्र के पनवेल में अर्पिता फार्म्स नाम से 150 एकड़ का फार्महाउस भी है.

इन कारों के मालिक हैं सलमान खान

अभिनेता के पास लक्जरी कारों और मोटरबाइकों का बेहतरीन कलेक्शन है. जिसमें ऑडी ए8एल, ऑडी आरएस7, रेंज रोवर वोग ऑटोबायोग्राफी, मर्सिडीज बेंज जीएल 350 सीडीआई, मर्सिडीज एस क्लास और पोर्श केयेन टर्बो शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Chhaava: आयुष्मान खुराना ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- यह फिल्म शेर की…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >